स्थानीय निकाय चुनाव अपने बल पर लड़ेगी प्रसपा-शिवपाल यादव

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की जिला-महानगर अध्यक्षों व मंडल प्रभारियों और फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रवक्ताओं की एक दिवसीय संयुक्त बैठक लखनऊ स्थित कैंप कार्यालय पर गहन मंथन-चिंतन व रणनीतिक संभावनाओं पर विचार विमर्श करने के साथ ही अपने राजनीतिक सिद्धांत पर अडिग रहने के आह्वान के साथ संपन्न हो गई।प्रसपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शिवपाल यादव की अध्यक्षता में शुरू हुई।इस अवसर पर शिवपाल यादव ने कहा कि प्रगतिशील सामाजवादी पार्टी (लोहिया) अपने पूर्व के अनुभवों से सबक लेते हुए आसन्न स्थानीय निकाय का चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।


शिवपाल यादव ने कहा कि पिछले कुछ महीने मेरे जीवन के सबसे कठिन समय थे। यह राजनीतिक धैर्य, त्याग, आत्म संयम और समाज की उम्मीदों की परीक्षा थी।आप सभी के भावनाओं और जनभावना का सम्मान करते हुए हमने खुले हृदय से सपा के साथ गठबंधन किया था, उसके प्रतिउत्तर में हमारे साथ विश्वासघात हुआ।इस घात का परिणाम यह है कि आज सामाजवादी पार्टी विपक्ष में बैठी है।


शिवपाल यादव ने कहा कि प्रसपा प्रगतिशील समाजवाद व समावेशी राष्ट्रवाद के सिद्धांत के साथ आगे बढ़ेगी। राम के नाम पर विभाजन व नफरत की राजनीति की इजाजत किसी को नहीं है। मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने कहा कि इस देश की संस्कृति में एकता के सूत्र बड़े गहरे हैं। डॉ राममनोहर लोहिया ने शायरे आजम शम्सी मिनाई और कैप्टन अब्बास अली के साथ मिलकर रामायण मेला की अवधारणा तैयार की थी।कार्यालय पर करीब साढ़े चार घंटे चली बैठक का संचालन प्रदेश प्रमुख महासचिव अभिषेक सिंह ‘आशू’ ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button