भोजपुरी अभिनेत्री मोहिनी घोष ने मचाया धमाल

भोजपुरी अभिनेत्री मोहिनी घोष का घायल करने वाला डांस मूव्स ने मचाया धमाल।

भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की फ़िल्म जिला चंपारण से छा जाने वाली अभिनेत्री मोहिनी घोष का जलवा इन दिनों सोशल मीडिया में खूब देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर वो जो पोस्ट करती हैं, लोग उसे खूब पसंद भी करते हैं। उनके डांस मूव्स बेहद मादक हैं, जिसकी तारीफ हर कोई करने लग जाता है उनका रिल्स वीडियो देखने के बाद । यही वजह है कि मोहिनी घोष अपने फैंस को नाराज भी नहीं करती और एक बाद एक शानदार रिल्स पोस्ट करती रहती हैं। साथ ही फोटोज के जरिये अपने हुस्न का जादू भी उन्हें फैंस पर चलाना खूब आता है।

विश्वास नहीं हो रहा। तो आप खुद भी उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल को खोल कर देख लीजिए। पता चल जाएगा कि इसमें कभी मोहिनी हिंदी गाने पर रिल्स बनाती नज़र आती हैं, तो कभी भोजपुरी गानों के रिल्स को पोस्ट करती हैं। उनके एक्सप्रेशन कमाल के होते हैं, जिसे देख किसी के भी दिल में उन्हें करीब से देखने की इच्छा जाहिर हो जाये। इतना ही नहीं, मोहिनी फैशन फ्रीक भी हैं। वे अक्सर अलग – अलग कॉस्ट्यूम में बोल्ड अवतार में नज़र आ जाती हैं, तो कभी कभी संस्कारों से लवरेज एक इंडियन गर्ल्स की छवि में लोगों का मन मोह लेती हैं। यही वजह है कि इनके फैन्स दीवाने बने पड़े हैं और वे मोहिनी के पोस्ट पर जमकर कमेंट भी करते हैं।

आपको बता दें कि भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में दूसरे प्रदेशों से आने वाली अभिनेत्रियों ने खास पहचान बनाई है। उनमें एक मोहिनी घोष भी हैं। मोहिनी पश्चिम बंगाल से आती हैं और अभी भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में एक लाजवाब अदाकारा का पहचान रखती हैं। जिला चंपारण में खेसारीलाल यादव से रोमांस करने के बाद मोहिनी ने एक से बढ़ कर एक प्रोजेक्ट किये। आज भी उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। मोहिनी अपने काम को लेकर बेहद कंसस रहती हैं। साथ ही अपनी पर्सनालिटी को लेकर भी काफी केयरिंग हैं। सिम्पलीसिटी में भरोसा करती हैं, जिसे वे अपनी सफलता का एक कारण भी मानती हैं। तभी आज उनके इतने चाहने वाले हैं।मोहिनी समय के साथ चलने वाली अदाकारा हैं। सोशल मीडिया के साथ निजी जिंदगी में भी काफी अवेयर रहती हैं। वे अपने काम के प्रति सजग रहती हैं और यही वजह है कि आज भोजपुरी इंडस्ट्री में वे काफी चर्चित हैं। साथ ही अपने फैंस के दिलों पर राज भी करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button