उत्तर प्रदेश देश की बन रही दूसरी अर्थव्यवस्था-मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने आई0सी0ए0आई0 के 60वें राष्ट्रीय अधिवेशन को किया संबोधित उत्तर प्रदेश में देश व विदेश के उद्यमी ले रहे हैं रुचि उत्तर प्रदेश देश की दूसरी अर्थव्यवस्था की तरफ बढ़ रहा है। कॉस्ट अकाउंटेंट्स का देश की अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान।


लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने द इंस्टीट्यूूट ऑफ कास्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आई0सी0ए0आई0) के 60वें राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस तेजी से विकास हो रहा है वह अभूतपूर्व है। पिछले 5 वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश में ऐसा माहौल बनाया कि उत्तर प्रदेश एक अपॉर्चुनिटी (अवसर) का प्रदेश उभरकर सामने आया है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में तेजी से अवस्थापना सुविधाओं का विकास हो रहा है। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवेज व हवाई अड्डे का नेटवर्क तैयार हो रहा है। 5 शहरों में मेट्रो का नेटवर्क है। प्रदेश में बन रही है देश की पहली (आरआरटीएस) दिल्ली से मेरठ की दूरी 16 स्टेशन पर होते हुए मात्र 55 मिनट में पूरा करेगी।


   दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ रैंकिंग में प्रदेश देश में दूसरा स्थान है। उत्तर प्रदेश में देश व विदेश के उद्यमी रुचि ले रहे हैं। हर क्षेत्र में चाहे डिफेंस, टेक्सटाइल, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स तमाम सारे सेक्टर्स में बड़े-बड़े इन्वेस्टमेंट उत्तर प्रदेश में आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश देश की दूसरी अर्थव्यवस्था की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने अधिवेशन का विषय ’अध्यात्म से आत्मनिर्भरता की ओर’ रखे जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जब दुनिया के विकसित देशों की अर्थव्यवस्था कोविड-19 के कारण तबाह हो रही थी, हेल्थ सिस्टम जवाब दे रहा था, तब मा0 प्रधानमंत्री जी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने का आह्वान किया। इस अभियान से पूरा देश टीम इंडिया की तरह जुड़ गया। पहले हम अन्य देशों पर निर्भर थे। आज मेट्रो कोच का निर्माण देश में हो रहा है और हमारा देश अन्य देशों को निर्यात भी कर रहा है। तमाम सारी टेक्नोलॉजी आज हमारे देश में विकसित हो रही हैं। हमारा देश आत्मनिर्भर भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।


         मुख्य सचिव ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हमारे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी 15 अगस्त, 2021 को स्वतंत्रता दिवस पर कहा था कि अगले 25 वर्ष हमारे देश के लिए अमृत काल हैं। अगले 25 साल की अमृत काल की यात्रा देश को समृद्ध, संपन्न, स्वस्थ भारत बनाने की है, जिसे माननीय प्रधानमंत्री ने नए भारत, आत्मनिर्भर भारत की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि अध्यात्म का अर्थ है स्वयं को पहचानना। हम कौन हैं, क्यों आएं हैं, हमारी क्या जिम्मेदारी है। जिस उद्देश्य से परमपिता परमेश्वर ने भेजा है, उसे तब्दील कर हम अपनी छाप छोड़ सकते हैं।उन्होंने कहा कि कॉस्ट अकाउंटेंट्स का देश की अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान है। यह अधिवेशन आपके लिए अवसर है, जहां गंभीरतापूर्वक विचार कर सकते हैं और संकल्पित हो सकते हैं कि जब हम देश की स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ मना रहे होंगे तो हमारा देश कैसा होगा और उसमे हमारा क्या योगदान होगा।इससे पूर्व, मुख्य सचिव ने द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना 60वें राष्ट्रीय अधिवेशन को आयोजित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button