अवैध तमंचा के साथ गौकश गैंगस्टर एक्ट में वांछित गिरफ्तार

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर

भेलसर(अयोध्या)। थाना मवई की पुलिस ने अवैध तमंचा के साथ गौकश गैंगस्टर एक्ट में वांछित को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष मवई पुलिस टीम के साथ अपराधियों पर नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना प्रभारी नीरज सिंह को मुखनिर द्दारा सूचना मिली कि गौकस व गैंगेस्टर एक्ट का आरोपी कहीं जाने के लिए नेवरा गैस एजेंसी के पास खड़ा है।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह,हेड का0 राधेश्याम व विनोद कुमार की टीम को मुखबिर के बताए स्थान पर भेजा।उपनिरीक्षक करमवीर सिंह की पुलिस टीम ने नेवरा गैस एजेन्सी के सामने से आरोपी जियाउल ठाकुर उर्फ जियाउल हक पुत्र मोहम्मद याकूब ग्राम संडवा थाना मवई को 1अदद तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। उपनिरीक्षक करमवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर मवई थाना में लगभग आधा दर्जन मुकदमा संगीन धाराओं में दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button