दोहरे हत्याकाण्ड का खुलासा

दोहरे हत्याकाण्ड का खुलासा हुआ,01 हत्यारोपी गिरफ्तार।

सहारनपुर। सहारनपुर थाना नानौता व SOG सहारनपुर की संयुक्त टीम द्वारा किया गया दोहरे हत्याकाण्ड का खुलासा हुआ । 01 हत्यारोपी गिरफ्तार हुआ ,उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 ईंट व 01 अदद फावडा (आला कत्ल) व अन्य सामान बरामद हुआ ।सहारनपुर पुलिस द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 23.04.2022 को थाना नानौता पर वादी रामशरण पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम सोना अर्जुनपुर थाना नानौता जनपद सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अपने भाई प्रवीण पुत्र ओमपाल की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गर्दन व हाथ काटकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर थाना नानौता पर मु0अ0स0 99/2022 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत किया गया था।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा प्रकरण का संज्ञान लेकर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना पुलिस के साथ-साथ SOG टीम को भी लगाया गया।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर व क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चन्द्रसैन सैनी थाना नानौता के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु अथक प्रयास किये गये। अभियोग की विवेचना से अभियुक्त रोहित उर्फ पिन्टू पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम कुराली थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर व विनोद उर्फ सफेदा पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम सोना अर्जुनपुर थाना नानौता जिला सहारनपुर प्रकाश मे आये तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विनोद उर्फ सफेदा उपरोक्त के द्वारा दिनांक 22/23.04.2022 की रात्रि मे फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात प्रकाश मे आयी है।


दिनांक 24.05.2022 को थाना नानौता व SOG सहारनपुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 99/2022 धारा 302/201 भादवि के वांछित अभियुक्त रोहित उर्फ पिन्टू पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम कुराली थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर को सडक हाइवे दरियापुर मोड से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की निशांदेही पर प्रदीप पुत्र बीर सिंह के आम के बाग से मृतक प्रवीण की 01 जोडी हवाई चप्पल, 04 खाली फ्रुटी पाउच देशी शराब टिवन टावर मार्का, घटना के समय अभियुक्त के पहने कपडे, 01 ईंट व 01 अदद फावडा (आला कत्ल)जिससे मृतक प्रवीण की गला व हाथ काटकर हत्या की गई थी, बरामद किये गये।


पूछताछ में अभियुक्त रोहित से प्रवीण की हत्या करने का कारण पुछा तो अभियुक्त ने बताया कि मेरे, सहअभियुक्त विनोद की पत्नी पूनम से अवैध सम्बन्ध थे तथा मृतक प्रवीण भी पूनम पर बुरी नियत रखता था। मै प्रवीण को रास्ते से हटाना चाहता था सहअभियुक्त विनोद ने भी प्रवीण को पूनम के साथ गलत हरकत करते हुए देख लिया था, इसलिए मैने तथा विनोद ने साथ मिलकर प्रवीण की हत्या कर दी थी तथा मेरे सहअभियुक्त विनोद ने पकडे जाने के डर से आत्महत्या कर ली थी।गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नानौता पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। …न्यूज़ ऑफ इंडिया ( एजेंसी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button