उ0प्र0 देश की आत्मा और हृदय स्थल-मुख्यमंत्री


[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]

वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव के दौरान ‘पांचजन्य’ ने अपनाविशेषांक निकालकर कहा था कि सरकार फिर से बहुमत के साथ आएगी।मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय साप्ताहिक ‘पांचजन्य’ द्वारा आयोजितमुख्यमंत्री संवाद, मीडिया कॉनक्लेव तथा मीडिया पुरस्कारसमारोह को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित किया,उ0प्र0 देश की आत्मा भी है और हृदय स्थल भी।सभ्यता व संस्कृतियों का संघर्ष केवल शस्त्र से हीनहीं होता, बल्कि यह अदृश्य रूप से संस्कृतियों पर प्रहार करके भी होता।जो लोग इस बात को जानते कि आज वे भारत को गुलाम नहींबना सकते, भारतीय सेना का मुकाबला नहीं कर सकते,वह छद्म रूप से हम पर प्रहार करते हैं।वर्ष 2012 से 2017 के बीच उ0प्र0 में 700 से अधिकबड़े दंगे हुए थे, विगत 05 वर्षों में उ0प्र0 में कोई दंगा नहीं हुआ।आज उ0प्र0 का प्रत्येक निवासी अपने को सुरक्षित महसूस कररहा, प्रदेश के अंदर बेटियां, माताएं, बहनें अपने को सुरक्षित महसूस कर रहीं।चुनावों के दौरान आधी आबादी ने जाति-मजहब से ऊपर उठकर भारतीयजनता पार्टी के पक्ष में अपना समर्थन दिया और नयी सरकार का गठन किया।पहली बार अलविदा व ईद की नमाज सड़कों पर नहीं पढ़ी गयी, पहली बार धर्मस्थलों से 01 लाख से अधिक माइक या तो हटाए गए, या उनकीआवाज कम की गयी, वही माइक स्कूलों व अस्पतालों को उनकेकार्यक्रमों के संचालन के लिए दान दिए जा रहे।अवैध बूचड़खाने बंद किए गए, गौ-तस्करी को रोका गया,निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए गौआश्रय स्थल स्थापित किए गए ।


देश के यशस्वी नेतृत्व के कारण अयोध्या में 500 वर्षों सेप्रतीक्षित भगवान श्रीराम के भव्य मन्दिर निर्माण का स्वप्न साकार हो रहा।उ0प्र0 में डबल इंजन की सरकार ने बेहतर परिणाम दिया, प्रदेश, देश की नम्बर 02 अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हुआ, जबकि 70 वर्षोंमें उ0प्र0 छठी अर्थव्यवस्था बन पाया था।उ0प्र0 की प्रति व्यक्ति आय विगत 05 वर्षों में दोगुनी से अधिक हो गयी, ईज़ ऑफ डुइंग बिजनेस रैंकिंग में उ0प्र0 दूसरे स्थान पर, ईज ऑफ लिविंग में प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप कार्य करते हुए उ0प्र0 केन्द्रसरकार की 44 योजनाओं में देश में प्रथम स्थान पर उ0प्र0 आज एक्सप्रेस-वे प्रदेश के रूप में जाना जा रहा।देश के अंदर सर्वाधिक शहरों में मेट्रो वाला राज्य उ0प्र0,उ0प्र0 खाद्यान्न उत्पादन में देश में अग्रणी स्थान पर,विगत 70 वर्षों में उ0प्र0 में जितना निवेश नहींहुआ, उससे अधिक निवेश विगत 05 वर्षों में प्रदेश में हुआ।आगामी 03 जून को हम लखनऊ में प्रधानमंत्री जी को 75 हजार करोड़ से अधिक निजी निवेश के प्रस्ताव को जमीनी धरातल पर उतारने कीकार्यवाही को आगे बढ़ाने के कार्यक्रम में आमंत्रित कर रहे।


लखनऊ। आज यहां अपने सरकारी आवास से राष्ट्रीय साप्ताहिक ‘पांचजन्य’ द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री संवाद, मीडिया कॉनक्लेव तथा मीडिया पुरस्कार समारोह को वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री ने सम्बोधित कर रहे थे। ‘पांचजन्य’ को उसकी सफल यात्रा के लिए बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि जब देश अपनी आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने व उसके भव्यतापूर्वक आयोजन की तैयारी कर रहा है, उस समय ‘पांचजन्य’ अपने अमृत महोत्सव वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह क्षण प्रत्येक व्यक्ति, संस्था के सामने आने वाला दुलर्भ क्षण होता है। जिन मनीषियों, राष्ट्र ऋषियों का आशीर्वाद व मार्गदर्शन ‘पांचजन्य’ जैसे राष्ट्रीय साप्ताहिक को प्राप्त हुआ है, उनमें श्रद्धेय भाउराव देवरस जी, पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी शामिल हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश देश की आत्मा भी है और हृदय स्थल भी है। साथ-साथ उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है। उत्तर प्रदेश को यह गौरव प्राप्त है कि भगवान राम ने यहां जन्म लिया। भगवान श्रीकृष्ण ने यहां जन्म लिया और अपनी लीलाओं का प्रदर्शन भी किया। उत्तर प्रदेश ही वह राज्य है, जहां काशी विश्वनाथ की कृपा बरसती है। दुनिया की सबसे प्राचीन नगरी काशी उत्तर प्रदेश में ही है। यही नहीं, दुनिया की सबसे पवित्र, देवतुल्य नदी मां गंगा और यमुना का आशीर्वाद भी उत्तर प्रदेश को प्राप्त है। प्रयागराज में दोनों का मिलन भी होता है। दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयोजन कुम्भ भी प्रयागराज में ही होता है। अनेक शक्तिपीठ उत्तर प्रदेश में हैं।



‘पांचजन्य’ से उनका परिचय बहुत पुराना है। विद्यार्थी परिषद के अपने कार्यकाल के दौरान ही इस पत्रिका को पढ़ने, राम जन्मभूमि आन्दोलन में इसमें जो आलेख प्रकाशित होते थे, उसे वितरित कराने, अधिक से अधिक लोगों को उपलब्ध कराने का कार्य हम लोग करते थे। विपरीत परिस्थितियों में कैसा कार्य करना है, यह उदाहरण ‘पांचजन्य’ ने हम सबके सामने प्रस्तुत किया है। यह मीडिया जगत की आंखों को खोलने वाला है। वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव के दौरान ‘पांचजन्य’ ने अपना विशेषांक निकालकर कहा था कि सरकार फिर से बहुमत के साथ आएगी। एक विश्वास के साथ ‘पांचजन्य’ ने इस अभियान के साथ जुड़कर यह साबित किया कि उसके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। वह उन सभी मुद्दों को उठाएगा, जो देश हित में होगा, देश के 135 करोड़ लोगों के हित में होगा। सभ्यता व संस्कृतियों का संघर्ष केवल शस्त्र से ही नहीं होता, बल्कि यह अदृश्य रूप से संस्कृतियों पर प्रहार करके भी होता है। जो लोग इस बात को जानते हैं कि आज वे भारत को गुलाम नहीं बना सकते, भारत की सेना का वह मुकाबला नहीं कर सकते, वह छद्म रूप से हम पर प्रहार करते हैं। इन सभी स्थितियों में ‘पांचजन्य’ सदैव एक प्रहरी के रूप में खड़ा होकर शंखनाद करता हुआ दिखायी देता है। हमेशा उन दुष्प्रवृत्तियों, जो समाज विरोधी, राष्ट्र विरोधी, विकास विरोधी हैं, उन सभी को पूरी तरह बेनकाब करने का कार्य तथा सही तथ्यों के साथ अपनी बात को रखने में ‘पांचजन्य’ ने कभी संकोच नहीं किया है। ‘पांचजन्य’ व ‘ऑर्गनाइजर’ ने सदैव एक सकारात्मक ऊर्जा देश की राष्ट्रवादी शक्तियों को दी है, वह हमें उन दृश्य और अदृश्य शक्तियों से जो छद्म रूप से हमारी सभ्यता व संस्कृति पर हमला करने की कुदृष्टि रखते हैं, उससे हमें सचेत होने व उससे लड़ने की एक नई ऊर्जा भी प्रदान करता है।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से देखें तो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की रामाायण सर्किट का केन्द्र बिन्दु, बौद्ध सर्किट का केन्द्र बिन्दु तथा आध्यात्मिक सर्किट का केन्द्र बिन्दु उत्तर प्रदेश है। यह हमारा सौभाग्य है कि हम सबको यहां की जनता-जनार्दन की सेवा करने का अवसर भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर प्राप्त हो रहा है। 05 वर्ष पूर्व लोग यह मानते थे कि उत्तर प्रदेश, देश के विकास में बाधा उत्पन्न करने वाला राज्य है, लेकिन प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विगत 05 वर्षों में एक राष्ट्रवादी सोच के साथ एक ईमानदार सरकार नेे परिणाम दिए हैं। विगत 05 वर्ष के अंदर देश की लगभग 04 दर्जन योजनाओं, जिनमें वर्ष 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश का कोई स्थान नहीं था, आज उन सभी में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 के बीच उत्तर प्रदेश में 700 से अधिक बड़े दंगे हुए थे। मुजफ्फरनगर, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, बुलन्दशहर, कानपुर, अयोध्या, लखनऊ में महीनों तक कर्फ्यू लगा रहता था। विगत 05 वर्षों में उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ है। आज उत्तर प्रदेश का प्रत्येक निवासी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहा है। उत्तर प्रदेश के अंदर बेटियां, माताएं, बहनें अपने को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। चुनावों के दौरान आधी आबादी ने जाति-मजहब से ऊपर उठकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना समर्थन दिया और नयी सरकार का गठन किया। राम नवमी पर कई राज्यों में दंगे हुए, लेकिन उत्तर प्रदेश में सरकार का गठन होने के बाद रामनवमी का आयोजन भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। किसी प्रकार का कोई दंगा व विवाद नहीं हुआ।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में हनुमत जयन्ती का कार्यक्रम शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। यह वही उत्तर प्रदेश है, जहां छोटी-छोटी बातों के लिए दंगे होते थे, लेकिन पहली बार अलविदा व ईद की नमाज सड़कों पर नहीं पढ़ी गयी। पहली बार धर्मस्थलों से 01 लाख से अधिक माइक या तो हटाए गए, या उनकी आवाज कम की गयी। अब वही माइक स्कूलों व अस्पतालों को उनके कार्यक्रमों के संचालन के लिए दान दिए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में इस दौरान डबल इंजन की सरकार ने एक बेहतर परिणाम दिया है। उत्तर प्रदेश, देश की नम्बर 02 अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हुआ है, जबकि 70 वर्षों में उत्तर प्रदेश छठी अर्थव्यवस्था बन पाया था। आज उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय विगत 05 वर्षों में दोगुनी से अधिक हो गयी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि व्यावसायिक सुगमता की दृष्टि से ईज़ ऑफ डुइंग बिजनेस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश 14वें स्थान से आज दूसरे स्थान पर है। ईज ऑफ लिविंग में प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप कार्य करते हुए उत्तर प्रदेश केन्द्र सरकार की 44 योजनाओं में देश में प्रथम स्थान पर है। पहले लोग इसकी कल्पना भी नहीं करते थे। विकास के सर्वाधिक कार्य उत्तर प्रदेश में हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश आज एक्सप्रेस-वे प्रदेश के रूप में भी जाना जा रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों से नवम्बर, 2021 में हो चुका है। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे आगामी जून माह में पूर्ण हो जाएगा। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। दिल्ली-मेरठ 12 लेन का एक्सप्रेस-वे क्रियाशील हो चुका है। आज दिल्ली से मेरठ की दूरी मात्र 45 मिनट में पूरी की जा सकती है। पहले इसे तय करने में 03 से 04 घण्टे लगते थे।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश के अंदर सर्वाधिक शहरों में मेट्रो वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। देश के अंदर बेहतर एयर कनेक्टिविटी का राज्य भी उत्तर प्रदेश है। वर्ष 2017 के पहले हमारे पास केवल 02 क्रियाशील एयरपोर्ट थे। आज उत्तर प्रदेश में 09 क्रियाशील एयरपोर्ट हैं। जनपद कुशीनगर में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट क्रियाशील हो चुका है। अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की कार्यवाही युद्ध स्तर पर चल रही है। जनपद गौतमबुद्धनगर के जेवर में भी एक इण्टरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। 05 इण्टरनेशनल एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य उत्तर प्रदेश बनने जा रहा है। एयर कनेक्टिविटी विकास को एक तीव्रता देती है। यह जीवन को आसान करती है। लोगों के गंतव्य को आसान बनाती है। समय की बचत के साथ ही यह लोगों की सोच में व्यापक परिवर्तन का कार्य भी करती है और यह सभी कार्य आज उत्तर प्रदेश में सुगमतापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं।वर्तमान में उत्तर प्रदेश खाद्यान्न उत्पादन में देश में अग्रणी स्थान पर है। कोरोना कालखण्ड में उत्तर प्रदेश के मॉडल को देश-विदेश की प्रतिष्ठित संस्थाओं ने सराहा। उत्तर प्रदेश देश की सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है, लेकिन यहां कोविड पॉजिटिविटी रेट सबसे कम, मृत्यु दर सबसे कम रही। साथ ही, सबसे अधिक टेस्ट करने वाला, सर्वाधिक वैक्सीन देने वाला राज्य और विपरीत परिस्थितियों में भी लड़ने की क्षमता रखने वाला राज्य उत्तर प्रदेश रहा। अन्य राज्यों से आने वाले उत्तर प्रदेश के निवासियों की आवभगत के लिए भी राज्य सरकार बॉर्डर पर खड़ी रही। ऐसे ही अनेक कार्य समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाए गए। उत्तर प्रदेश में 38 जिले ऐसे थे, जो पहले संचारी रोग से बुरी तरह प्रभावित थे। इंसेफेलाइटिस, डेंगू, मलेरिया, कालाजार, चिकनगुनिया और अनेक बीमारियों से हजारों बच्चों की मृत्यु प्रतिवर्ष होती थीं। आज सरकारी प्रबन्धन से मासूम बच्चों की जान को बचाया गया है। इंसेफेलाइटिस पूरी तरह नियंत्रण में है। डेंगू एवं मलेरिया नियंत्रण में है। चिकनगुनिया, कालाजार के उन्मूलन की दिशा में सरकार मजबूती से कदम बढ़ा रही है।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 36 जनपद बाढ़ से संवेदनशील या अतिसंवेदनशील रूप से प्रभावित थे। नदियों को चैनलाइज करके तथा बाढ़ नियंत्रण के कार्यों को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने जैसे कार्यों के माध्यम से उत्तर प्रदेश में बाढ़ 03 से 04 जनपदों में ही सीमित रह गयी है। शीघ्र ही उन जनपदों को भी बाढ़ से मुक्त करने के स्थायी समाधान की ओर सरकार आगे बढ़ रही है। विगत 70 वर्षों में उत्तर प्रदेश जितना निवेश नहीं हुआ, उससे अधिक निवेश विगत 05 वर्षों में प्रदेश में हुआ है। आगामी 03 जून को हम लखनऊ में प्रधानमंत्री जी को 75 हजार करोड़ से अधिक निजी निवेश के प्रस्ताव को जमीनी धरातल पर उतारने की कार्यवाही को आगे बढ़ाने के कार्यक्रम में आमंत्रित कर रहे हैं। 03 लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश प्रदेश में पहले ही लागू कर चुके हैं। कोरोना कालखण्ड में भी प्रदेश में हम निवेश के बेहतर गंतव्य के रूप में कार्य कर रहे थे। उत्तर भारत का पहला डाटा सेण्टर कोरोना कालखण्ड में जनपद गौतमबुद्धनगर में स्थापित कर रहे हैं। कोरोना कालखण्ड में 65 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव उत्तर प्रदेश में आए। उत्तर प्रदेश ने यह सभी कार्य प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आगे बढ़ाए हैं।अपनी परम्परागत पहचान, सभ्यता व संस्कृति के लिए भी प्रदेश सरकार ने काम किया है। अवैध बूचड़खाने बंद किए गए। गौ-तस्करी को रोका गया। निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए गौआश्रय स्थल स्थापित किए गए। लगभग 5,600 से अधिक गौआश्रय स्थल वर्तमान में प्रदेश में संचालित हो रहे हैं। इनमें 09 लाख से अधिक निराश्रित गोवंश हैं। पवित्रता के साथ इन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद से वाराणसी में गोबरधन योजना के अन्तर्गत गाय के गोबर से सी0एन0जी0 बनाने की नई पद्धति को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गोवंश की रक्षा के लिए 03 प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है। राज्य सरकार प्राकृतिक खेती के साथ भी इसे जोड़ने का कार्य कर रही है, जिसके लिए वृहद स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश के यशस्वी नेतृत्व के कारण अयोध्या में 500 वर्षों से प्रतीक्षित भगवान श्रीराम के भव्य मन्दिर निर्माण का स्वप्न साकार हो रहा है। ‘पांचजन्य’ इस लड़ाई का साक्षी और नेतृत्वकर्ता रहा है। काशी में श्री काशी विश्वनाथ धाम भव्यता के साथ सामने आया है। मथुरा में वृन्दावन और ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्य कर रहा है। चित्रकूट संवर रहा है। माँ विन्ध्यवासिनी धाम एक नये ओज के साथ आदि शक्ति माँ भगवती की कृपा का प्रसाद सभी को वितरित कर रहा है। गंगा जी की अविरलता और निर्मलता ‘नमामि गंगे’ परियोजना के माध्यम से देखते ही बनती है। शुक तीर्थ, नैमिष तीर्थ आदि के विकास के लिए कार्ययोजनाएं आगे बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अन्तर्गत प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एक-एक धर्मस्थल को उसकी पौराणिक और ऐतिहासिक पहचान को बनाए रखते हुए, उसकी नवीन काया के साथ प्रस्तुत करने का कार्य किया जा रहा है। 700 से अधिक ऐसे धर्मस्थलों का विगत 05 वर्षों में पुनरुद्धार किया गया है। यह नया उत्तर प्रदेश है, जो प्रधानमंत्री जी के ‘नये भारत का नया उत्तर प्रदेश’ तथा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना में निरन्तर सहभागी बन रहा है।मुख्यमंत्री जी ने ‘पांचजन्य’ द्वारा प्रदेश, देश के हित में किए जाने वाले अभियान के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि आज ‘पांचजन्य’ का डिजिटल प्लेटफॉर्म देखकर बहुत प्रसन्नता होती है। इस कार्य को और अच्छे ढंग से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी को ‘पांचजन्य’ के उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ श्री सुनील राय ने भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति भेंट की। [/Responsivevoice]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button