पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष को अनियमितता में किया गया निष्काशित

जौनपुर। जौनपुर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ शाखा जनपद जौनपुर के जिला कार्यकारिणी समिति की आवश्यक बैठक संघ के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव की अध्यक्षता जी में संपन्न हुई जिसमें विगत दिनों प्रांतीय कार्यकारिणी समिति की दारुल सफा लखनऊ बी ब्लॉक के कामन हाल में संपन्न हुए प्रदेश स्तरीय बैठक में दिए गए निर्देशों से संघ के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया, संघ द्वारा पुरानी पेंशन की बहाली, शिक्षक एमएलसी के चुनाव में चुनाव लड़ने के अधिकार की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करने, साथ ही प्रदेश स्तरीय मांगों यथा प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति, न्यूनतम मूल वेतनमान 17140 एवं 18150, कैशलेस चिकित्सा, जनपदीय स्थानांतरण एवं जिला स्तरीय शिक्षक समस्याओं आदि को लेकर वृहद आंदोलन छेड़ने के लिए तैयार किए गए रणनीति से उपस्थित पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। आंदोलन को धार देने के लिए सभी ब्लॉक इकाइयों के कार्यों की समीक्षा की गई समीक्षा में ब्लॉक इकाई सिकरारा के अध्यक्ष रहे देशबंधु यादव के खिलाफ घोर अनुशासनहीनता एवं संघ विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने की लगातार प्राप्त होती रही शिकायतों के साक्ष्यों का परिशीलन किया गया जिसमें सदस्यता एवं सदस्यता शुल्क का लोप करने जैसे गंभीर आरोप सही पाए गए, पर्याप्त साक्ष्यों को दृष्टिगत रखते हुए तथा कई बार चेतावनी देने के बावजूद अपने आदत एवं रवैये में सुधार न लाने, लगातार संघ की मर्यादा को आदतन भंग करते रहने व दिए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब न देने के कारण तत्काल प्रभाव से ब्लॉक इकाई सिकरारा के अध्यक्ष पद से पदच्युत करते हुए संघ की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया। ब्लॉक इकाई के मंत्री व अन्य पदाधिकारियों को संघ का कार्य करते रहने के लिए निर्देशित किया गया अध्यक्ष पद से हटाने एवं निष्कासन की सूचना विभागीय अधिकारियों एवं अग्रिम कार्यवाही के लिए पंचम मंडल वाराणसी तथा संघ के प्रदेश कार्यालय को भेज दिया गया है अन्य ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों को भी सचेत कर दिया गया कि संघ के खिलाफ कार्य करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री शिव कुमार सरोज ने किया इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार यादव कोषाध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह उपाध्यक्ष राय साहब यादव जिला संयुक्त मंत्री रिजवान उल हसन सिद्दीकी सिकरारा मंत्री संतोष कुमार कनौजिया सहित अन्य समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। …..न्यूज़ ऑफ़ इंडिया (एजेंसी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button