लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बस पलटी 22 यात्री घायल

लखनऊ। उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह यात्रियों से खचाखच भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 22 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। बस बिहार के सुपौल से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी।उन्नाव जिले में शनिवार सुबह 70 यात्रियों से भरी बस नियंत्रित होकर पलट गई। घटना औरस थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई है। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और लोगों को लिकालने की कोशिश करने लगे।
बस बिहार के सुपौल से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी औरास थाना क्षेत्र के गहाखेड़ा गांव के सामने यह अनियंत्रित हो पलट गई। चीख पुकार के बीच बस के शीशे तोड़कर ग्रामीणों ने यात्रियों को बाहर निकाला। कुछ लोग खुद ही शीशा तोड़कर बाहर निगले। हादसे में तकरीबन 22 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।ग्रामीणों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने यूपीडा कर्मियों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे के बाद काफी देर तक लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक प्रभावित रहा। इसके बाद क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटाकर आवागमन शुरू कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button