Friday, March 6, 2026
Advertisement
Home अपराध पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार ,मौके से अवैध असलहा कारतूस...

पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार ,मौके से अवैध असलहा कारतूस बरामद

209

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 02 शातिर चोर घायल हुए जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया उनके कब्जे से ट्रैक्टर लोडर, 01 स्प्लेंडर मोटर साईकिल व अवैध असलहा/कारतूस बरामद हुआ है।पुलिस टीम द्वारा अवगत कराया गया है कि आज दिनांक 08.05.2022 को सूचना मिली कि देवबंद से 01 ट्रैक्टर लोडर जिसका नम्बर UP 12AF 3673 अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है जिसकी लोकेशन ग्राम नन्दपुर पर आ रहा है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा तलाश अभियान चलाया गया। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सर्किल नकुड जिला सहारनपुर के नेतृत्व में तलाश ट्रैक्टर लोडर हेतु प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव द्वारा टीमे गठित की गयी तथा थाना रामपुर मनिहारान पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान जंगल ग्राम हरपाली में 01 ट्रैक्टर लोडर व 01 मोटरसाइकिल जिस पर दो व्यक्ति सवार थे संदिग्ध दिखाई दिये जिसको पुलिस टीम द्वारा रुकने के इशारा किया गया तो उनके द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया गया।

पुलिस टीम द्वारा 01 बारगी दबिश देकर घेर कर समय करीब 2.30 बजे मय ट्रैक्टर लोडर जिसका नम्बर UP 12AF 3673 व मोटरसाइकिल जिसका नम्बर HR 71B 8642 मय 01 अदद तमंचा 315 बोर मय नाल में फसा खोखा कार0 व 01 जिन्दा कार0 315 बोर व 01 अदद तमंचा 12 बोर मय नाल में फसा 01 खोखा कार0 व 02 जिन्दा कार0 12 बोर के गिरफ्तार किया गया। मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर अभि0 गण 1. आजम पुत्र हनीफ निवासी खुरगान थाना कैराना जनपद शामली तथा 2. अहसान पुत्र मौहम्मद हसन निवासी नाई नंगली माजरी थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर फरार हो गये । तथा दौराने पूछताछ गिरफ्तार अभियुक्त 1-शोएब पुत्र पुत्र अयूब निवासी ग्राम खुरगान कैराना जनपद शामली, 2-साबिर पुत्र मोहम्मद हशन निवासी नई नंगली माजरी थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर द्वारा बताया गया कि यह ट्रैक्टर लोडर हमने देवबंद से चोरी किया है। पुलिस टीम द्वारा थाना देवबंद में सम्पर्क किया गया तो जानकारी हुई कि उपरोक्त ट्रैक्टर लोडर जो देवबंद से चोरी हुआ था थाना देवबंद पर मु0अ0स0 272/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। तथा फर्द बरामदगी के आधार पर मु0अ0स0 141/2022 धारा 307 भादवि पुलिस मुठभेड बनाम शोएब, साबिर, मु0अ0स0 142/2022 धारा 3/25/27 आयुध अधि0 बनाम शोएब , मु0अ0स0 143/2022 धारा 3/25/27 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया अभि0 गणो को पुलिस मुठभेड के दौरान दाहिने पैर में गोली लगी है जिनको इलाज हेतु पुलिस टीम द्वारा अपनी निगरानी में जिला अस्पताल सहारनपुर भर्ती कराया गया। आवश्यक कार्यवाही हेतु देवबंद पुलिस को सूचना दी गयी। न्यूज़ ऑफ इंडिया ( एजेंसी)