रोजा इफ्तार पार्टी में आप ने मांगी दुआ

रोजा इफ्तार पार्टी में आप ने मांगी देश में अमन चैन की दुआ।आप प्रदेश कार्यालय में रोजा इफ्तार पार्टी, मुसलमान भाईयों ने खोला रोजा।प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह हुए शामिल, रोजा इफ्तार की प्रदेश भर के मुसलमान भाईयों को दी बधाई।इफ्तार से पहले पार्टी कार्यालय में सभी मौजूद रोजेदारों ने हाथ उठाकर देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी।

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय गोमतीनगर में शनिवार को रमजान-उल-मुबारक के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने हिस्सा लिया। मुसलमान भाईयों ने रोजा खोल इफ्तार किया। इफ्तार से पहले पार्टी कार्यालय में सभी मौजूद रोजेदारों ने हाथ उठाकर मुल्क की अमन-चैन की दुआएं मांगी। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह, मौलाना मिर्जा मोहम्मद यासूब अब्बास, मौलाना हैदर सज्जाद, प्रदेश के निवर्तमान अध्यक्ष सभाजीत सिंह, नदीम असरफ जायसी, दिनेश सिंह पटेल, असद अब्बास, इरम रिजवी, इंजीनियर इमरान लतीफ,अफरोज आलम,रेहान, सादाब राइन, मोहम्मद रेहान नूर सिद्धकी नोमान बादशाह खान शाहिद माजिद अली, सलमान सिद्दकी, सईद अहमद, निजामुददीन समेत कई बड़े पार्टी नेता मौजूद रहे।

प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने प्रदेश कार्यालय में रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए रोजेदारों के साथ रमजान-उल-मुबारक की प्रदेश भर के मुसलमान भाईयों को बधाई दी। इफ्तार से पहले पार्टी कार्यालय में सभी मौजूद रोजेदारों ने हाथ उठाकर देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button