सैय्यद जफर इस्लाम राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की रिक्त एक सीट पर होने वाले उपचुनाव में श्री सैय्यद जफर इस्लाम को निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। प्रदेश के वित्तए संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना की उपस्थिति में आज यहां विधानसभा स्थित पुरुषोत्तम दास टंडन हाल में विशेष सचिव विधानसभा एवं निर्वाचन अधिकारी बृज भूषण दुबे द्वारा निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र श्री इस्लाम के अधिकृत प्रतिनिधि श्री जेपीएस राठौर को प्रदान किया गया।

निर्वाचन अधिकारी बृज भूषण दुबे ने बताया कि निर्वाचन हेतु प्रत्याशियों द्वारा प्रस्तुत किए गए नामांकन पत्र के नाम वापसी का आज अंतिम दिन था। उन्होंने बताया कि श्री गोविंद नारायण द्वारा अपना नाम वापस ले लिया गया था। श्री नारायण के नाम वापस लिए जाने के उपरांत राज्यसभा निर्वाचन हेतु श्री जफर को एकमात्र प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

श्री दुबे ने बताया कि अमर सिंह के निधन के उपरांत रिक्त हुई राज्यसभा सीट के लिए निर्वाचन हेतु बीजेपी समर्थित श्री सैय्यद जफर इस्लाम एवं श्री गोविंद नारायण तथा एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी श्री महेश चंद शर्मा ने अपना नामांकन कराया था। उन्होंने बताया कि श्री महेश चंद शर्मा का नामांकन पत्र कोई प्रस्तावक ना होने के कारण खारिज कर दिया गया थाए जबकि श्री गोविंद नारायण ने अपना नाम वापस ले लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button