अचानक पटरी पर दौड़ा 105 साल पुराना स्टीम इंजन

अचानक पटरी पर दौड़ा 105 साल पुराना स्टीम इंजन, चौंक गए लोग.नेरल में एक खास मुहिम के तहत मध्य रेलवे ने हैरिटेज रन का आयोजन किया.मुम्बई सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ शिवाजी एम सुतार ने बताया कि इस हैरिटेज रन में 3 डिब्बे (1 विस्टाडोम, 1 द्वितीय श्रेणी और 1 गार्ड वैन) लगाए गए थे.

संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) हर साल 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस (World Heritage Day) के तौर पर मनाता है. दुनियाभर में कई ऐसी विश्व विरासत या धरोहरें हैं जो वक्त के साथ जर्जर होती जा रही हैं. इन विरासतों के स्वर्णिम इतिहास और इनके निर्माण को बचाए रखने के लिए विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है. यह दिन हर उस देश के लिए खास है जो अपनी संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों, यूनिक निर्माण शैली, इमारतों और स्मारकों की खूबसूरती को बरकरार रखना चाहता है और आने वाली हर पीढ़ी को इनके महत्व के बारे में बताना चाहता है. इसी पुरानी धरोहर की यादों को समेटने के लिए सेंट्रल रेलवे ने ये आयोजन किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button