आईएएस अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश में आज फिर प्रशासनिक फेरबदल का मामला सामने आया है। और 6 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए है। जिसके तहत अनूप सिंह को सीतापुर का डीएम बनाए गया है। जबकि विशाल भारद्वाज आजमगढ़ डीएम बने है। और मेधा रूपम हापुड़ की डीएम बनाई गईं है।वहीं विक्रम आदित्य मलिक CDO गाजियाबाद बनाए गये है जबकि अमृत त्रिपाठी प्रतीक्षारत किए गए है। बता दे कि एक दिन पहले भी प्रदेश में बड़े पैमाने पर IAS और IPS अफसरों के तबादले किए गए थे। जिन IAS अफसरों के तबादले हुए है उनमें, रायबरेली डीएम वैभव श्रीवास्तव हटाए गए। दीपक मीणा डीएम मेरठ बने। नेहा जैन डीएम कानपुर देहात बनीं। जीतेंद्र प्रताप सिंह डीएम देवरिया बने।समीर वर्मा सचिव समाज कल्याण विभाग बने। आलोक कुमार सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग। अनुराग यादव सचिव कृषि विभाग बने। माला श्रीवास्तव डीएम रायबरेली बनीं। बलकार सिंह एमडी यूपी जल निगम। संजीव रंजन डीएम सिद्धार्थनगर बने। के बालाजी,आशुतोष निरंजन वेटिंग में डाले गए। मनीष बंसल जिलाधिकारी संभल बने।

वही, 14 IPS अफसरों के हुए तबादले हुए है। जिनमें, विनीत जायसवाल अमरोहा के नए एसपी बने। हेमंत कुटियाल मुरादाबाद के नए एसएसपी बने। राजेश कुमार सक्सेना बलरामपुर के नए एसपी। अशोक कुमार रामपुर के नए एसपी बनाए गए। कौस्तुभ महराजगंज के नए एसपी बनाए गए। सोनम कुमार संतकबीर नगर के नए एसपी बने।विकास कुमार वैद्य हाथरस के नए एसपी बने। अतुल शर्मा द्वितीय चित्रकूट के नए बनाए। धवल जायसवाल कुशीनगर के नए एसपी बने। अंकित मित्तल बरेली पीएसी कमांनडेंट बनाए गए। प्रदीप गुप्ता कानपुर पीएसी कमांनडेंट बनाए गए। पूनम को किया गया प्रतीक्षारत। बबलू कुमार को किया गया प्रतीक्षारत। सचींद्र पटेल को किया गया प्रतीक्षारत।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button