प्रमुख सचिव ने अप्रेंटिसशिप मेले आयोजन हेतु दिये दिशा निर्देश

प्रमुख सचिव, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की अध्यक्षता में विभागीय गतिविधियों पर समीक्षा बैठक हुई।

लखनऊ। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय, उ.प्र. लखनऊ के बैठक कक्ष में अमृत अभिजात,प्रमुख सचिव,व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की अध्यक्षता में विभागीय गतिविधियों पर एक समीक्षा बैठक संपन्न हुयी, जिसमें हरिकेश चौरसिया, निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उ. प्र. विभागीय अपर निदेशक एवं प्रदेश के समस्त मंडलों से आए संयुक्त निदेशक उपस्थित रहे ।

प्रमुख सचिव ने आगामी 21 अप्रैल 2022 को आयोजित होने वाले अप्रेंटिसशिप मेले के आयोजन हेतु विस्तृत दिशा निर्देश दिए।प्रदेश के संस्थानों में प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाए जाने, प्रैक्टिकल ज्ञान अर्जन हेतु समस्त प्रशिक्षार्थियों को OJT एवं DST के माध्यम से प्रशिक्षित कराए जाने हेतु भी निर्देशित किया ।आई० टी० आई० उत्तीर्ण करने वाले शत- प्रतिशत प्रशिक्षार्थियों को अप्रेंटिश कराने तत्पश्चात रोजगार दिलाने की दिशा में माहवार अप्रेंटिश एवं रोजगार मेलों के आयोजन कराए जाने हेतु निर्देशित किया ।आगामी सत्र में विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित किए जाने वाले ‘न्यू एज कोर्सेज’ के संबंध में विस्तृत चर्चा की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button