ब्रिटिश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं


[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]
मुख्यमंत्री को भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने ब्रिटिश सरकार की ओर से उ0प्र0 के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार दूसरी बार निर्वाचित होने के लिए पत्र लिखकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दक्षिण एशिया के लिए यू0के0 सरकार के व्यापार आयुक्त और भारत में ब्रिटेन की उप उच्चायुक्त उ0प्र0 सरकार के नए मंत्रिमण्डल के सदस्यों के साथ परिचयात्मक बैठकों के लिए शीघ्र ही लखनऊ आएंगे। मुख्यमंत्री तथा ब्रिटिश उच्चायुक्त के बीच हुई पिछली मुलाकात के दौरान उ0प्र0 और यूनाइटेड किंगडम के मध्य व्यापार और निवेश बढ़ाने के सम्बन्ध में जो विचार-विमर्श हुआ था, उस पर वे कार्य करने के लिए प्रतिबद्धपिछली बैठक के बाद से कई एजेण्डा मदों पर महत्वपूर्ण प्रगति हुई। 


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त श्री एलेक्स एलिस ने ब्रिटिश सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार दूसरी बार निर्वाचित होने के लिए पत्र लिखकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री जी से मिलने की इच्छा भी व्यक्त की है। भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने पत्र में उल्लेख किया है कि वर्ष 2021 में भारत और यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्रियों के बीच आपसी सम्बन्धों के मद्देनजर हुई सहमति के 10 वर्ष के रोड मैप के अनुसार, यूनाइटेड किंगडम उत्तर प्रदेश के लिए एक प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय साझेदार बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तथा उनके बीच हुई पिछली मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश और यूनाइटेड किंगडम के मध्य व्यापार और निवेश बढ़ाने के सम्बन्ध में जो विचार-विमर्श हुआ था, उस पर वे कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पिछली बैठक के बाद से कई एजेण्डा मदों पर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। ब्रिटिश काउंसिलिंग के नए ‘गोइंग ग्लोबल पार्टनरशिप एक्सप्लोरेटरी ग्रांट्स’ के अन्तर्गत शिक्षा पर यू0के0 के तीन संस्थानों ने नोएडा में एमिटी विश्वविद्यालय के साथ एक सहयोग किया है, ताकि विजेताओं को यू0पी0 और यूनाइटेड किंगडम के विश्वविद्यालयों के बीच अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा और शिक्षण सहयोग के लिए मजबूत रणनीतियों को विकसित करने में मदद मिल सके। 

श्री एलेक्स एलिस ने कहा कि ब्रिटिश काउंसिल द्वारा प्रदान किए गए ‘दोस्तों के साथ अंग्रेजी सीखें’ डिजिटल लर्निंग संसाधनों के माध्यम से 750 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने सामयिक शब्दावली सीखी है और संवादात्मक अंग्रेजी में अपनी क्षमता विकसित करने वाले सरल संवादों और वाक्यांशों का उपयोग करके तुरन्त इसका अभ्यास किया है।
श्री एलिस ने कहा कि दक्षिण एशिया के लिए यू0के0 सरकार के व्यापार आयुक्त श्री एलेन गेमेल और भारत में ब्रिटेन की उप उच्चायुक्त सुश्री जैन थॉम्पसन उत्तर प्रदेश सरकार के नए मंत्रिमण्डल के सदस्यों के साथ परिचयात्मक बैठकों के लिए शीघ्र ही लखनऊ आएंगे।उत्तर प्रदेश में पहले से ही कई ब्रिटिश कम्पनियां अपना निवेश कर चुकी हैं, जिनमें वैबले एण्ड स्कॉट शामिल हैं। इस कम्पनी का संयंत्र हरदोई में स्थापित किया गया है और इसमें 55 लोगों को नौकरियां मिली हैं। कम्पनी अगले 12 महीनों में एक नया उत्पादन कारखाना स्थापित करने की योजना बना रही है, जिसके माध्यम से 150 लोगों को रोजगार मिलेगा। उत्तर प्रदेश में निवेश करने वाली अन्य ब्रिटिश कम्पनियों में ट्रिनिटी नैचुरल गैस, हिन्दुस्तान यूनीलिवर, एसोसिएटेड ब्रिटिश फूड्स शामिल हैं। 

वर्ष 2021 में भारत और यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्रियों के बीच आपसी सम्बन्धों के मद्देनजर हुई सहमति के 10 वर्ष के रोड मैप के अनुसार यूनाइटेड किंगडम उ0प्र0 के लिए एक प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय साझेदार बनना चाहता है,ब्रिटिश उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा व्यक्त की- ब्रिटिश उच्चायुक्त 

ब्रिटिश उच्चायुक्त ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि मेरठ में हाल ही में शुरू की गई मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का वे स्वागत करते हैं। इसके माध्यम से खेलों में और सहयोग के अवसर को देखा जा सकता है। इसमें सर्वोत्तम खेल सफलता प्रदान करने के लिए तंत्र और संरचनाओं में यू0के0 की विशेषज्ञता साझा करना शामिल हो सकता है।सुरक्षा और पुलिस आधुनिकीकरण के सम्बन्ध में ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने कहा कि सितम्बर, 2021 में ‘उत्तर प्रदेश-यूनाइटेड उद्योग पुलिस आधुनिकीकरण संगोष्ठी’ के पश्चात् इस सम्बन्ध में आगे कार्य किया जा सकता है, ताकि आधुनिक साक्ष्य संग्रह, फॉरेंसिक और साइबर सहित अपनी सुरक्षा क्षमता विकसित करने में उत्तर प्रदेश का सहयोग किया जा सके। श्री एलेक्स एलिस ने कहा कि वे यू0के0 और उत्तर प्रदेश के बीच अनुसंधान सम्बन्धों की शक्ति को भी उजागर करना चाहते हैं। यू0के0 रिसर्च एण्ड इनोवेशन (यू0के0आर0आई0) ने पिछले 12 वर्षों में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न संस्थानों में 4.3 मिलियन पाउंड से अधिक का वित्त पोषण किया है। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स आपसी आर्थिक विकास और समृद्धि को बढ़ाने के लिए डिजिटल उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र पर आई0आई0टी0 कानपुर के साथ सहयोग कर रहा है।अपने पत्र के अन्त में ब्रिटेन के उच्चायुक्त श्री एलेक्स एलिस ने मुख्यमंत्री जी और उत्तर प्रदेश की जनता को आने वाले 05 वर्षों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। [/Responsivevoice]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button