डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स का आयोजन

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]

सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस द्वारा डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स का भव्य आयोजन।सम्मान पाकर खिले नन्हें-मुन्हें छात्रों के चेहरे।

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस द्वारा विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ में आज प्राइमरी सेक्शन के नन्हें- मुन्हों छात्रों को सार्वजनिक तौर पर सम्मानित किया गया। अपने अभूतपूर्व सम्मान से छात्र गद्गद् नजर आये जबकि अभिभावकों ने जोरदार तालियाँ बजाकर छात्रों की प्रतिभा को सराहा। इससे पहले, दीप प्रज्वलन समारोह, स्कूल प्रार्थना एवं सर्वधर्म प्रार्थना से समारोह का विधिवत् शुभारम्भ हुआ। इसके उपरान्त, शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की अनूठी छटा के बीच छात्रों ने सार्वभौमिक जीवन मूल्यों, विश्वव्यापी चिंतन, विश्व की सेवा के लिए तथा सभी चीजों में उत्कृष्टता विषय पर अपने सारगर्भित विचार प्रकट किये। इसके अलावा, विश्व संसद की अनूठी प्रस्तुति भी अभिभावकों के विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया।


सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या डा. (श्रीमती) विनीता कामरान ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा का तात्पर्य मात्र किताबी ज्ञान प्रदान करना ही नहीं है अपितु
भावी पीढ़ी को ऐसे विचार प्रदान करने की आवश्यकता है कि वे मानवता के उत्थान व विकास में अपनी रचनात्मक ऊर्जा का सदुपयोग कर सकें। उद्देश्यपूर्ण शिक्षा का मनुष्य के ऊपर व्यापक प्रभाव होता है। सी.एम.एस. अपने छात्रों को व्यापक तथा समाजोपयोगी ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित करता है, जिससे ये छात्र आगे चलकर विश्व समाज का कल्याण कर सकें।

सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) द्वारा ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ काआयोजन।शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की अनूठी छटा बिखेरी छात्रों ने।

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) द्वारा ‘डिवाइन एजुकेशन कान्फ्रेन्स’ का भव्य आयोजन आज सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया गया। समारोह का शुभारम्भ विश्व शान्ति एवं ईश्वरीय एकता का सन्देश देती ‘सर्व-धर्म एवं विश्व शान्ति प्रार्थना’ से हुआ, जिसके माध्यम से विद्यालय के छात्रों ने सभी के हृदयों को प्रभु प्रेम से सराबोर कर दिया। इसके उपरान्त, छात्रों ने विभिन्न प्रकार के लोकगीत, गीत- संगीत, एरोबिक्स आदि की अनेकानेक शानदार प्रस्तुतियों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया एवं सभी ने छात्रों की प्रतिभा की दिल खोलकर प्रशंसा की। इन रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्रों ने विश्व एकता व विश्व शान्ति का जयघोष बड़े ही प्रभावशाली ढंग से किया तथापि ‘वर्ल्ड पार्लियामेन्ट’ की प्रभावशाली प्रस्तुति से अन्तर्राष्ट्रीय न्यायिक व्यवस्था की स्थापना हेतु ”विश्व संसद“ बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वोच्चता अर्जित करने वाले छात्रों व वार्षिक परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया।डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि बच्चों में चारित्रिक गुणों को विकसित करने की सर्वश्रेष्ठ अवस्था बचपन ही है, अतः बचपन में ही सुदृढ़ नींव रखी जानी चाहिए। भौतिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान कर छात्रों का सर्वांगीण विकास ही शिक्षा का मुख्य लक्ष्य है। सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमती निशा पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि सी.एम.एस. एक अलग तरह का स्कूल है जो बच्चों को अन्दर से मजबूत और बाहर से आकर्षक बनाता है जिससे वे 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना बहादुरी से कर सकें। [/Responsivevoice]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button