पीने के बाद सेंटी

प्रिया सिंह राजपूत का बॉलीवुड सॉन्ग ‘पीने के बाद सेंटी’ ने मचा दी धूम, एक दिन में मिलने 2 मिलियन व्यूज।

बॉलीवुड सिंगर प्रिया सिंह राजपूत का गाना पीने के बाद सेंटी (‘पीने के बाद सेंटी’) रिलीज हो चुका है। यह गाना खूब वायरल हो रहा है। प्रिया के इस गाने को महज एक दिन में ही 2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को काव्या थापर पर फिल्माया गया है। गाने के बोल कुमार के हैं, जबकि म्यूजिक विवेक कर का है। इस गाने को विष्णु देवा ने निर्देशित और कोरियोग्राफ किया है।

प्रिया का यह गाना ज़ी म्यूजिक के ऑफिस यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसने हमें हमेशा से दमदार कहानी के साथ शानदार ट्रैक दिए हैं, जो अक्सर हमारे दिलों को छू जाते हैं। प्रिया का यह गाना भी दिल को छू जाने वाला है। प्रिया की सुरीली आवाज में रिकॉर्ड यह गाना निश्चित रूप से आपके दिलों को भी छू जाने वाला है।इस गाने में संगीत के साथ साथ डांस भी शानदार है, जो दर्शकों को खूब भा रहा है। प्रिया सिंह राजपूत के साथ इस गाने में साक्षी होलकर और समर मानसून की भी आवाज गाने को और भी बेहतरीन बनाने वाला है। यही वजह है कि यह गाना देश भर में खूब सुना जा रहा है और एक दिन में 2 मिलियन का रिकॉर्ड बना कर अब आगे बढ़ चला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button