Thursday, March 12, 2026
Advertisement
Home लाइफ स्टाइल महिलाओं को सम्मान से बनेगा देश महान

महिलाओं को सम्मान से बनेगा देश महान

198

महिला दिवस पर सम्मानित अभिनेत्री अनूपा गुप्ता ने कहा – महिलाओं को सम्मान से बनेगा देश महान।

फ़िल्म ‘द एबनडोनेड’ में नज़र आने वाली अभिनेत्री अनूपा गुप्ता ने कहा कि किसी भी देश की उन्नति में उस देश की महिलाओं के बराबर का योगदान काफी मायने रखता है। महिलाओं के सम्मान से ही देश महान बनेगा। यही वजह है कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का नारी सशक्तिकरण पर विशेष जोड़ है। अनूपा ने ये बातें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा सम्मानित होने के बाद कहीं। उन्हें यह सम्मान उनकी मजबूत और सशक्त व्यक्तित्व व कार्य के लिये दिया गया।

इसके बाद अनूपा ने खुशी जाहिर कर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे खुद को काफी खुश पा रही हैं, क्योंकि उन्हें और उनके काम को प्रोत्साहन मिल रहा है। अनूपा ने कहा कि वे अपने काम के प्रति गंभीर और सजग रहती हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मिलना उनके लिए ऑनर की बात है। इसके लिए उन्होंने महिला मोर्चा को धन्यवाद भी कहा।

आपको बता दें कि अनूपा ने अभी हाल ही में फ़िल्म ‘द एबनडोनेड’ साइन किया है। वे इस फ़िल्म में अहम किरदार में नज़र आएंगी, जिसको लेकर वे एक्साइटेड भी हैं। अनूपा इससे पहले बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा के साथ काम कर चुकी हैं।