डा0 शिक्षा त्रिपाठी राष्ट्रीय स्तर पर‘पर्यावरण मित्र पुरस्कार’ से सम्मानित

सी.एम.एस. शिक्षिका डा0 शिक्षा त्रिपाठी राष्ट्रीय स्तर पर‘पर्यावरण मित्र पुरस्कार’ से सम्मानित।

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की शिक्षिका डा. (श्रीमती) शिक्षा त्रिपाठी को राष्ट्रीय स्तर पर ‘पर्यावरण मित्र पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। डा0 शिक्षा
त्रिपाठी को यह पुरस्कार सेन्टर फॉर इन्वार्यनमेन्ट (सी.ई.ई.) के तत्वावधान में प्रदान किया गया। सी.एम.एस. शिक्षिका डा. शिक्षा त्रिपाठी को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किये जाने पर
सी.एम.एस. परिवार अत्यन्त गौरवान्वित है। पर्यावरण मित्र पुरस्कार छात्रों एवं युवा पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु प्रदान किया जाता है। डा. त्रिपाठी छात्रों को पर्यावरण
संरक्षण हेतु प्रेरित करने में सतत प्रयासरत हैं। आपके प्रयासों से सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के छात्रों ने ‘सस्टेनबिलिटी एवं बायोडायवर्सिटी’ पर उल्लेखनीय कार्य किया है एवं इसके माध्यम से समाज के नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित करते हुए में ‘रिड्यूज, रियूज एवं रीसाईकिल’ की अवधारणा से अवगत कराया है।

सामाजिक जागरूकता के प्रयासों में सी.एम.एस. सदैव ही अग्रणी रहा है। सी.एम.एस. का मानना है कि जल, ऊर्जा व पर्यावरण जैसे विषयों पर लोगों के विचारों एवं जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन बहुत जरूरी है। सी.एम.एस. शिक्षकों के इन्ही प्रयासों का प्रतिफल है कि सी.एम.एस. छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जागरूकता के अभियानों एवं प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button