अब 60 नहीं 50 की आयु में रिटायर किये जाएंगे पुलिसकर्मी


लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों की रिटायरमेंट की आयु अब 60 साल नहीं बल्कि केवल 50 साल ही रह जायेगी। अपनी आयु पूरी कर चुके 50 वर्ष के पुलिसकर्मियों के रिटायरमेंट की तैयारी शुरू कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिये चुनाव होने और उसके नतीजे आने के साथ ही आचार संहिता खत्म कर दी गई है और रुके हुए सरकारी कामकाज को शुरू कर दिया गया है। अब उत्तर प्रदेश पुलिस में 50 साल से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिए जाने की तैयारी सरकार की ओर से शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में अनिवार्य रिटायरमेंट स्कीम के तहत पुलिस कर्मियों की स्क्रीनिंग का आदेश जारी हो गया है।

डीजीपी मुख्यालय के एडीजी स्थापना ने इस संबंध में सभी रेंज के आईजी, एडीजी व यूपी पुलिस के सभी यूनिट के डीजी को निर्देश जारी किया है कि 31 मार्च 2021 को 50 साल पूरा करने वाले उन पुलिसकर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति की स्क्रीनिंग कर ली जाए जिनका अब तक की नौकरी का ट्रैक रिकॉर्ड ठीक नहीं रहा।

दरअसल डीजीपी मुख्यालय ने बीती 30 नवंबर तक ऐसे पुलिसकर्मियों की लिस्ट मांगी थी, लेकिन कई जिलों और विभागों से उन पुलिसकर्मियों की सूची नहीं भेजी गई जो अनिवार्य सेवानिवृत्ति के दायरे में आ रहे थे, ऐसे में डीजीपी मुख्यालय ने 20 मार्च तक ऐसे पुलिसकर्मियों की लिस्ट मांगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button