राजेन्द्र चौधरी ने परशुराम मन्दिर में पूजा अर्चना की

 समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ के ग्राम महुराकलॉ स्थित चिरंजीवी भगवान परशुराम चेतना पीठ मन्दिर प्रांगण में पूजा अर्चना कर अखिलेश यादव के पुनः मुख्यमंत्री बनने के लिए प्रार्थना की।मन्दिर में विधि-विधान से तीन दिवसीय अपराजिता और त्रिलोक विजय पूजन हो रहा है। इस पूजा में 21 पण्डित भाग ले रहे हैं।

    स्मरणीय है, परशुराम मन्दिर के स्थापना समारोह में विगत 2 जनवरी 2022 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल हुए थे। उन्होंने मंदिर में विग्रह की पूजा के अलावा 68 फिट ऊंचे फरसा का भी पूजन किया था। यह फरसा दूर से लोगों का ध्यान आकर्षित करता है।कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर अनुराग मिश्रा, मणेन्द्र मिश्रा, अमरजीत सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
                     

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button