बूथ एजेन्ट आलोक पाल की हत्या सपा ने भेंट कर सांत्वना दी

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने अमेठी जनपद के ग्राम राजापुर कोहरा के बूथ एजेन्ट आलोक पाल की हत्या की जांच की और शोकाकुल परिवार से भेंट कर सांत्वना दी।स्मरणीय है अमेठी के थाना संग्रामपुर के ग्राम राजापुर कोहरा के बूथ एजेन्ट आलोक पाल को 2 मार्च 2022 को बुरी तरह पीटा गया था। 3 मार्च 2022 को उनकी मौत हो गई थी।समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ डॉ0 राजपाल कश्यप, प्रदेश महासचिव समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश श्याम लाल पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र अमेठी महाराजी देवी तथा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव शामिल थे।डॉ0 राज पाल कश्यप ने बताया कि मृतक समाजवादी पार्टी के पक्ष में प्रचार कर रहा था। उसके विरोधियों के हमले से 2 मार्च को उसके गम्भीर चोटे लगीं, 3 मार्च 2022 को उसकी मौत हो गई। उसका भाई भी घायल है। स्थानीय प्रशासन की भूमिका मूकदर्शक की रही। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।शोकाकुल परिवार ने सबको सुरक्षा मुहैया कराने, एक व्यक्ति की नौकरी, परिवार के तीन सदस्यों को शस्त्र लाइसेंस, आरोपितों की गिरफ्तारी तथा एक करोड़ मुआवजे की मांग की है। प्रतिनिधिमण्डल ने शोक संतप्त परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button