बाबा पता नहीं 24 घंटे करते क्या हैं-अखिलेश यादव


   आज अम्बेडकरनगर,बस्ती और संत कबीर नगर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील की। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीबों, किसानों, नौजवानों, बुनकरों की मदद करने के लिए सरकार बनाना चाहती है। गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए एक लाख रुपए देंगे। एम्बुलेंस सेवा दोगुनी होगी। समाजवादी पार्टी सभी को न्याय, सम्मान और अवसर देगी।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा गरीबों को ठगने के लिए और उनका वोट लेने के लिए मार्च तक मुफ्त राशन दे रही है। भाजपा वोट लेने के बाद मुफ्त राशन बंद कर देगी। मुफ्त राशन के लिए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोई बजट नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार गरीबों को 5 साल तक मुफ्त राशन देगी साथ में सरसों का तेल, पाउडर दूध और घी भी देंगे। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जो वादा करती है उसे पूरा करती है। भाजपा झूठे वादे करती है। जुमलेबाजी करती है। भाजपा पिछड़ों, दलितों का हक छीनने का काम करती है। गत तीन सालों में बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गई। बाबा पता नहीं 24 घंटे क्या काम करते रहे। प्रदेश के शिक्षा विभाग में ग्यारह लाख पद खाली है। 69 हजार अभ्यर्थियों ने खूब लाठी खाई। शिक्षामित्रों में कई बूढ़े हो गए। रोजगार सेवक, बीपीएड, बीएड, टेट वालों को समाजवादी सरकार में ही नौकरी मिलेगी। इन्होंने भाजपा पर भरोसा किया लेकिन भाजपा ने इन्हें धोखा दिया। श्री यादव ने सभी से अपने बूथ पर समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को कहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी और महंगाई बहुत बढ़ गई है। डीजल पेट्रोल,रसोई गैस,सरसों का तेल सब कुछ महंगा कर दिया। गरीब को परिवार चलाना मुश्किल है। भाजपा ने गरीबों को झूठे सपने दिखाए। किसानों नौजवानों से झूठ बोला। अब जनता बदलाव चाहती है। पांच साल के भाजपा राज में नौजवानों, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों को बहुत तकलीफ उठानी पड़ी है। इसलिए अब जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है भाजपा के लोग जनता का सामना नहीं कर पा रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि यह देश का सबसे बड़ा चुनाव है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने का भी यह चुनाव है। समाजवादी सरकार बनने पर किसानों के लिए सिंचाई पूरी तरह से मुफ्त करेंगे। उसी तरह से बुनकरों के लिए बिजली फ्लैट रेट पर देने की व्यवस्था करेंगे। भाजपा सरकार में बाबा मुख्यमंत्री ने प्रदेश में एक भी यूनिट बिजली नहीं बनाई लेकिन बिजली महंगी कर दी। बिजली का बिल देखकर प्रदेश की जनता को करंट लगता है। सपा सरकार हर परिवार को 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त देगी।


अखिलेश यादव ने कहा कि गन्ना किसानों का भुगतान 15 दिनों में किया जाएगा। इसके लिए अलग से कार्पस फण्ड भी बनाना पड़ा तो बनाएंगे। तीन साल से फौज में भर्ती नहीं हुई। पुलिस में भी भर्ती निकालेंगे। गरीब महिलाओं को 1500 रूपये प्रतिमाह तथा 18 हजार रुपये वार्षिक पेंशन दी जाएगी। किसानों की फसल को एमएसपी पर खरीदा जाएगा और मंडिया बनाई जाएंगी।अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पक्ष में लहर देखकर भाजपा के नेता ठंडे पड़ गए हैं। पांच चरण के बाद तो उन्होंने अपने घरों से भाजपा के झंडे भी उतार दिए हैं। श्री यादव ने कहा कि सपा सरकार में हम बीएड, टीईटी, बीपीएड शिक्षामित्र, रोजगार सेवक सभी की मदद करेंगे। भाजपा सरकार ने नौजवानों के भरोसे और सपनों को तोड़ दिया है। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों ने खुद तो मलाई खाई और नौजवानों पर लाठियां चलवाई।अम्बेडकरवादियों और समाजवादी लोगों से एकजुट होकर चुनाव में भाजपा की शिकस्त और समाजवादी गठबंधन की बहुमत से जीत के लिए काम करने को कहा।अखिलेश यादव ने अपनी सभा में पूर्व मंत्री तथा विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहे श्री अहमद हसन को भी याद किया। उन्होंने कहा कि आज आपके बीच होते तो हमारे लिए वोट मांगने जरूर आते। शायद ही इतना ईमानदार और लायक नेता मैंने अपने राजनीतिक जीवन में देखा है। उन्होंने कहा कि श्री अहमद हसन आजीवन समाजवादी पार्टी के प्रति निष्ठावान रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button