सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर जी का निधन

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक ।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री व पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केन्द्रीय मंत्री व पार्टी के चुनाव सहप्रभारी अनुराग ठाकुर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित पार्टी पदाधिकारियों ने श्रद्धेय लता मंगेशकर जी के निधन पर शोेक प्रकट किया।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भारत रत्न श्रद्धेय लता मंगेशकर जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश के लिए बहुत दुखःद समाचार आया हैं। स्वर कोकिला भारत रत्न श्रद्धेय लता मंगेशकर जी का निधन हो गया है। उनके जैसा व्यक्तित्व सदियों में एक बार आता है। आज संगीत ही नहीं बल्कि समाज व राष्ट्र की अपूरणीय क्षति हैं। लता जी भारतीय संस्कृति की प्रतिमूर्ति थी।शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज आयोजित होने वाले भारतीय जनता पार्टी संकल्प पत्र 2022 जारी करने के कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा की।

स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि संगीत जगत में यह एक युग का अवसान है। भारत को विशेष पहचान दिलाने में उनका अमर योगदान और उनके गाए मधुर गीत सदैव स्मरणीय रहेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि देश ही नहीं दुनिया में इतना बड़ा सिंगर दूसरा पैदा नहीं हुआ। उनके गाए हजारों गाने लोगों के दिलदिमाग में बसे हैं। समाजवादी सरकार बनने पर उनके सम्मान में कोई बड़ा काम करेंगे। उन्होंने दो मिनट मौन रहकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

महान गायिका, भारत रत्न, स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से देशभर में गम का माहौल है। 92 वर्षीय लता जी का रविवार सुबह मुंबई  में निधन हो गया। लता जी के निधन पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दुख प्रकट किया है।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने लता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गाँधी ने ट्वीट कर दुख जताते हुए लिखा है ”भारतीय संगीत की बगिया में सुरों को चुन-चुन कर सजाने वाली सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार मिला।  उनके निधन से भारतीय कला जगत को एक अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर लता जी को श्री चरणों में स्थान दें और इस दुःख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें।”उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने शोक जताते हुए लिखा, उनकी आवाज ही उनकी पहचान थी, देश की कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर, लता जी को श्रीचरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति दे। ॐ शांति।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button