आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर अब तक 684 एफआईआर

  • आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में सार्वजनिक व निजी स्थानों से अब तक कुल 79,20,775 प्रचार सामग्री हटायी गयी ।
  • अब तक 8,22,191 लाइसेन्सी शस्त्र कराये गये जमा, 670 लाइसेन्स जब्त,1474 लाइसेन्स निरस्त ।
  • सीआरपीसी के तहत 30,25,676 लोग पाबन्द।
  • आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर अब तक विभिन्न धाराओं में 684 एफआईआर दर्ज ।
  • अब तक लगभग 30.82 करोड़ रूपये से अधिक का कैश बरामद ।
  • अब तक 25.21 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की 9,36,681 लीटर मदिरा एवं 28.91 करोड़ रूपये मूल्य की 8000 किग्रा ड्रग्स जब्त ।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश भर में लागू आदर्श आचार संहिता को सुनिश्चित कराने के लिये सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से अब तक कुल 79,20,775 प्रचार सामग्री हटायी गयी है, जिसमें से सार्वजनिक स्थानों से 59,40,294 एवं निजी स्थानों से 19,80,481 प्रचार सामग्री हटायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि अब तक सार्वजनिक स्थानों से वाल राइटिंग के 4,14,993 पोस्टर के 26,27,376 बैनर के 19,19,011 तथा 9,78,914 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी है। इसी प्रकार निजी स्थलों से वाल राइटिंग के 1,82,825 पोस्टर के 8,80,598 बैनर के 5,65,077 तथा 3,51,981 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, समावेशी एवं कोविड सुरक्षित मतदान कराने के लिए प्रदेश में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस परिप्रेक्ष्य में पुलिस, आयकर, आबकारी, नारकोटिक्स एवं अन्य विभागों द्वारा कार्यवाही की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा अब तक 8,22,191 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये। अब तक 670 लाइसेन्स जब्त किये गये। अब तक 1474 लाइसेन्स निरस्त किये गये। इसी प्रकार सी0आर0पी0सी0 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुये 30,25,676 लोगों को पाबन्द किया गया हैं। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में अब तक विभिन्न धाराओं में 684 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी है, जिसमें से आज विभिन्न धाराओं में 38 एफआईआर दर्ज की गयी। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा अब तक 7664 शस्त्र, 8080 कारतूस, 214 विस्फोटक एवं 257 बम बरामद किये गये।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुलिस विभाग एवं आयकर विभाग की कार्रवाई में अब तक 30.82 करोड़ रूपये से अधिक का कैश बरामद किया गया है, जिसमें से लगभग 2.72 करोड़ रुपये का कैश आज बरामद किया गया है। इसके अतिरिक्त आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 25.21 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की 9,36,681 लीटर मदिरा जब्त की गयी हैं। इसी प्रकार नारकोटिक्स एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 28.91 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य का 8000 कि0ग्रा0 ड्रग्स जब्त किया गया है, जिसमें से 58.46 लाख रुपये से अधिक मूल्य का 262.56 किग्रा0 ड्रग्स आज जब्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button