दोगुनी से ज्यादा बढ़ी प्रति व्यक्ति आय,पुलिस सुधार ऐतिहासिक-योगी

मुख्यमंत्री ने बताया कि यूपी की 2017 में प्रदेश की प्रतिव्यक्ति आय ₹45 हजार वार्षिक थी, ये बढ़कर 94 हजार हो गई है। 2015-18 में वार्षिक बजट 2 लाख करोड़ था, ये अब 6 लाख करोड़ हो गया है। योगी ने कहा, ‘1947 से 2017 तक उत्तर प्रदेश पुलिस बल में महिला पुलिसकार्मिक जितनी थीं आज उसकी तीन गुना हैं। यानी 5 सालों में तीन गुना महिला पुलिसकार्मिकों को भर्ती किया गया है, वे सभी अपनी सेवाएं राज्य में दे रही हैं और महिला सुरक्षा का एक सशक्त नमूना पेश कर रही हैं। आजादी के बाद पहली बार महिला पुलिस को गांवों में बीट पुलिस बनाया गया। राष्ट्रीय स्तर पर बहुप्रशंसित पुलिस सुधारों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश में पुलिस रिफार्म एक सपना था, क्योंकि कोई सोचता ही नहीं था। सत्ता में आने के बाद पुलिस राजनीतिक एजेंडा का हिस्सा हो जाता था। हमने डेढ़ लाख पुलिस की निष्पक्ष तरीके से भर्ती का काम पूरा किया। हमारी सरकार में 1.50 लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती पारदर्शी तरीके से हुई और 86 हजार पुलिसकर्मियों को प्रमोशन दिया गया। सीएम योगी ने कहा, ‘पहले यूपी के 75 जनपदों में केवल 2 सायबर थाने थे। इसके अलावा एफएसएल की लैब नहीं थी और फॉरेंसिक जांच के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना होता था। आज यूपी में 06 एफएसएल लैब क्रियाशील हैं और 18 बन रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button