मुलायम सिंह यादव ने गणतंत्र दिवस की दी बधाई

समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज गणतंत्र दिवस पर पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रध्वज फहराकर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में जिन्होंने कुर्बानियां दी उनको हम श्रद्धापूर्वक याद करते हैं। इतिहास में वे अमर रहेंगे। उन्होंने अपील की कि शहीदों के परिवारों को कोई दिक्कत हो तो उनकी भरपूर मदद करें।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश को आजादी लम्बे संघर्ष और हजारों नौजवानों के त्याग, बलिदान से मिली है। इस आजादी, और लोकतंत्र तथा संविधान को बचाने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा देश में कुछ नकारात्मक सोच और समाज को बांटने वाले देश को पीछे ले जाना चाहते हैं। एक समय डॉ0 लोहिया और डॉ0 अम्बेडकर मिलकर काम करना चाहते थे पर परिस्थितियोंवश वैसा नहीं हो सका। अब हम समाजवादी अम्बेडकरवादी मिलकर ऐसी सरकार बनाएंगे जो गरीबों, किसानों, नौजवानों की बेहतरी के बारे में सोचेगी।श्री यादव ने कहा भाजपा सरकार ने किसानों को अपमानित किया है। अन्नदाता का बेटा सीमा की रक्षा कर रहा है। यहां किसानों पर बल प्रयोग कर प्रताड़ित जा रहा है। उनके आंदोलन को कुचलने के लिए क्या-क्या नहीं किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस विधानसभा चुनाव को सभी अपना चुनाव समझे। यह भाग्य निर्णायक होगा।


अखिलेश यादव ने कहा भाजपा के नेता अपने बयानों से चुनाव को दूसरी दिशा में ले जाना चाहते हैं। व्हाट्सऐप पर तमाम भ्रांतियां फैलाई जा रही है। हमें इससे सावधान रहना है। उन्होंने कहा ओपीनियन पोल वास्तव में ओपियम पोल है। उन्होंने कहा यह चुनाव जनता का चुनाव है। उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री जी की सभा में कुर्सियां खाली पड़ी थी। यहां भी ऐसा ही नजारा भाजपा को देखने को मिलेगा।गणतंत्र दिवस समारोह में सर्वश्री किरनमय नंदा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव, श्री नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।इस अवसर पर आज उपस्थित प्रमुख लोगों में शामिल थे अखिलेश कटियार राष्ट्रीय सचिव, जयशंकर पाण्डेय, अरविन्द सिंह गोप पूर्व मंत्री, राकेश वर्मा पूर्व मंत्री, सुनील साजन, आनन्द भदौरिया, संतोष यादव सनी, बासुदेव यादव, उदयवीर सिंह, राजेश यादव राजू सभी एमएलसी, सुरेश यादव विधायक, श्रीमती लीलावती कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा, श्रीमती गीता सिंह, पवन मनोचा, जरीना उस्मानी शबनम खान, रुखसाना, जीनत कौसर, किश्वर जहां, नसीम बानों, रेनू बाला, विकास यादव, विजय सिंह, रामसागर यादव, राजकुमार मिश्रा, सोनू कन्नौजिया, मुन्नी पाल, सिम्मी सिद्दीकी, गीता लोधी, वंदना चतुर्वेदी, किरन पाण्डेय, सूरज यादव, प्रमोद कुमार, अनुराग बाजपेई, कुलदीप सिंह यादव, अमरजीत उर्फ पप्पू यादव, अमित यादव, डॉ0 आशुतोष वर्मा, कर्नल शरद सरन, अनुराग मिश्र, संजय सविता विद्यार्थी, अदनान चौधरी, प्रदीप सिंह पन्नू, प्रदीप शर्मा, सुब्रत अवस्थी, ऋचा सिंह, सर्वेश यादव, कर्नल सत्यवीर सिंह, निधि यादव, श्रीमती शर्मिला महाजन, लालजी यादव, पी.डी. तिवारी, रणविजय सिंह, संतोष चौधरी, डॉ0 पुष्कर, अमिताभ यादव, विनय प्रताप यादव, करतार सिंह, सुलेखा धानुक, रागिनी साहू, लता जायसवाल, विनीती शुक्ला, फारूकजहां, साफिया परवीन, डॉ0 मोहम्मद वासिफ, ब्रजेश दूबे, संदीप यादव, पूनम यादव।
                            (राजेन्द्र चौधरी)  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button