विभिन्न धर्मिक स्थानों पर विषेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन


लखनऊ। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि गत् वर्षो की भंति इस वर्ष भी 26 जनवरी को सभी धार्मिक स्थानों पर विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि मन्दिरों हेतु पण्डित हरी प्रसाद अपर नगर मजिस्ट्रेट-1, मस्जिदों हेतु मौलाना खालिद रशीद फिरेगी महल इमाम ईदगाह ऐशबाग अपर नगर मजिस्ट्रेट-6, गुरुद्वारों हेतु अध्यक्ष श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका/आलमबाग नगर मजिस्ट्रेट/अपर नगर मजिस्ट्रेट-2, पारसी घरों हेतु प्रतिनिधी पारसी मीराबाई मार्ग अपर नगर मजिस्ट्रेट-1, गिरिजाघरों हेतु प्रतिनिधी कैथेड्रिल चर्च अपर नगर मजिस्ट्रेट-1 बौद्ध स्थलों हेतु बौद्ध धर्म प्रतिनिधी रिसालदार पार्क नगर मजिस्ट्रेट, बहाई धर्म स्थलों हेतु श्रीमती भारती गॉधी जगदीश चन्द्र बोस मार्ग नगर मजिस्ट्रेट संयोजक होगें। जिलाधिकारी ने कहा कि नामित मजिस्ट्रेट सम्बन्धित धर्मो के संयोजको से समन्वय कर धार्मिक स्थालो पर विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन सुनिश्चित करायेगें। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा भी नामित मजिस्ट्रेटों के साथ ही सभी धर्मो के संयोजकों से समन्वय करके प्रार्थनाओं को सम्पन्न करायेंगे। इन कार्यक्रमों का अनुश्रवण सभी अपर नगर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षत्रों में करेगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button