निर्वाचन ड्यूटी कार्मिकों को कोविड-19 का टीकाकरण शत-प्रतिशत अनिवार्य

लखनऊ। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), प्रभारी अधिकारी-कार्मिक लखनऊ बिपिन कुमार मिश्र ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए नियुक्त किए जाने वाले समस्त मतदान/मतगणना कार्मिकों को कोविड-19 टीकाकरण अनिवार्यता प्रथम और द्वितीय डोज एवं समयावधि पूर्ण होने पर बूस्टर डोज कराया जाना है।उन्होंने बताया कि इस टीकाकरण हेतु कलेक्ट्रेट लखनऊ परिसर, विकास भवन सर्वोदय नगर लखनऊ परिसर, लखनऊ विकास प्राधिकरण परिसर तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन सहित टीम गठित करके उक्त स्थलों पर दिनांक 22 जनवरी 2022 से टीकाकरण कैंप स्थापित किया जाये, जिससे निर्वाचन ड्यूटी में लगाए जाने वाले समस्त कार्मिकों को कोविड-19 का टीकाकरण शत-प्रतिशत कराया जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button