योगी गोरखपुर से लड़ेंगे चुनाव टूटेगा रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर से चुनाव मैदान में उतारा गया है, यानी यहां 18 साल का एक रिकॉर्ड टूटने जा रहा है। दरअसल, यहां आखिरी बार मुलायम सिंह यादव गुन्नौर सीट से विधानसभा चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने जनता के बीच अपनी लोकप्रियता साबित की थी। अब 2022 के विधानसभा चुनाव में विधान परिषद सदस्य यानी एमएलसी बनकर मुख्यमंत्री बनने की परिपाटी पर ब्रेक लग रहा है।भाजपा ने अपनी पहली ही सूची के साथ यह घोषणा कर चौंका दिया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे। चौंकने की वजह ये कि अब तक यह लगभग तय माना जा रहा था कि वे अयोध्या से चुनावी रण में उतरेंगे। सूत्रों की मानें तो पार्टी हाईकमान की भी मंशा यही थी। योगी जैसा कट्‌टर हिंदुत्व का चेहरा अयोध्या से उतरता तो पूरे प्रदेश में वोटों के ध्रुवीकरण की उम्मीद ज्यादा थी।

भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे, वहीं केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे। कैराना से मृगांका सिंग,थाना भवन से सुरेश राणा,शमिली से तेजिंदर सिंह,मीरपुर से प्रशांत गुर्जर,बुढ़ाना से उमेश मालिक,मुज़फ्फरनगर से कपिल देव अग्रवाल,चरथावल से सपना कश्यप,सरधना से संगीत सोम,हस्तिनापुर से दिनेश खटीक,किठौर से सत्यवीर त्यागी,मेरठ साउथ से सोमेंद्र तोमर,बड़ौत से केपी सिंह मालिक,लोनी से नंद किशोर गुर्जर,साहिबाबाद से सुनील शर्मा,गाज़ियाबाद से अतुल गर्ग,मोदी नगर से मंजू,हापुड़ से विजयपाल,गढ़मुक्तेश्वर से हरेंद्र चौधरी,नोएडा से पंकज सिंह,दादरी से तेजपाल नागर,जेवर से धीरेंद्र सिंह,सिकंदराबाद से लक्ष्मी राज सिंह,स्याना से देवेंद्र सिंह लोधी,अनूपशहर से संजय शर्मा,डिबाई से सीपी सिंह,शिकारपुर से अनिल शर्मा,खुर्जा से मीनाक्षी सिंह,खैर से अनूप प्रधान वाल्मीकि,बरौला से ठाकुर जयवीर सिंह,अतरौली से संदीप सिंह,छर्रा से रविन्द्र पाल सिंहः,कोल से अनिल पराशर,इगलास से राजकुमार सहयोगी,छाता से लक्ष्मी नारायण चौधरी,मथुरा से श्रीकांत शर्मा,बलदेव से पुरान प्रकाश,गोवेर्धन से मेघश्याम,मांट से राजेश चौधरी,आगरा ग्रामीण से बेबी रानी मौर्य,फतेहपुर सीकरी से चौधरी बाबूलाल,खेरागढ़ से भगवान सिंह कुशवाहा,बाह से रानी पक्षालिका,बेहट से नरेश सैनी,सहारनपुर नगर से राजीव गुम्बर,सहारनपुर से जगपाल सिंह,देवबंद से बृजेश सिंह,रामपुर से मनिहारान देवेंद्र,गंगोह से कीरत सिंह गुर्जर,नागिन से यशवंत,चांदपुर से कमलेश सैनी,मुरादाबाद देहात से कृष्ण कांत मिश्रा,चंदौसी से गुलाबो देवी,असमैलीसे,हरेंद्र सिंह रिंकू,बिलासपुर से बलदेव सिंह औलख,धनौरा से राजीव तरारा,नौगांव से देवेंद्र नागपाल,हसनपुर से महेन्द्र सिंह खडागबंशी,बिल्सी से हरीश शाक्य,बदायूं से महेश गुप्ता,दातागंज से राजीव सिंह,बरेली से अरुण सक्सेना,आंवला से धरमपाल सिंह,शाहजहांपुर से सुरेश खन्ना।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा योगी की सरकार ने पिछले 5 साल में गुंडाराज, भ्रष्टाचारियों, माफियों पर नकेल कसने का काम किया है। बेटियां रात में भी निडर होकर घूम सकती हैं। मैं दावे से कह सकता हूं कि योगी ने यूपी को दंगामुक्त राज्य बनाकर दिया है।आज यूपी में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं. जो यूपी एक समय में बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था,आज वही यूपी देश में विकास के रूप में नंबर-1 बनकर ऊभरा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button