Friday, March 13, 2026
Advertisement
Home अपराध 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

20 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

224

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खाँ

अयोध्या/भेलसर। मवई पुलिस ने मंगलवार की शाम को 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मवई के थाना प्रभारी नीरज सिंह के मुताबिक बाबा बाजार चौकी प्रभारी मनोज कुमार,सिपाही बाबी प्रताप सिंह व पंकज यादव के साथ मंगलवार की शाम को गश्त पर जा रहे थे।जब वह गनेशपुर गांव के निकट बदले पुर मोड़ पर पहुंचे तो उन्हें एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया।पुलिस ने जब उससे रुकने का इशारा किया तो युवक ने भागने का प्रयास किया।इस पर सिपाहियों ने दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान युवक के पास से एक प्लास्टिक की पिपिया में लगभग 20 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।पकड़ा गया युवक हनुमान पुत्र बैजनाथ इसी थाना क्षेत्र के ग्राम चन्द्रा मऊ का निवासी है।थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेजा जा रहा है।