नृत्य प्रतियोगिता में पंखुड़ी पाण्डेय ने जीता गोल्ड मेडल


लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) की कक्षा-7 की प्रतिभाशाली छात्रा पंखुड़ी पाण्डेय ने लखनऊ डिस्ट्रिक्ट डांसस्पोर्ट चैम्पियनशिप-2021 में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। पंखुड़ी ने 9 से 12 वर्ष से कम आयुवर्ग में यह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ नृत्य प्रदर्शन के आधार पर अर्जित किया है। प्रतियोगिता का आयोजन डांसस्पोर्ट एसोसिएशन आफ लखनऊ द्वारा किया गया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी नृत्य प्रतिभा की अनूठी छाप छोड़ी। आयोजकों ने सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस प्रतिभाशाली छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।


श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button