जिलाधिकारी के सामने आदर्श व्यापार मंडल ने भूतनाथ मार्केट में अतिक्रमण की समस्या रखी

वाणिज्य बंधु की बैठक में जिलाधिकारी के सामने आदर्श व्यापार मंडल ने भूतनाथ मार्केट में अतिक्रमण की समस्या रखी ।

लखनऊ। वाणिज्य बंधु की बैठक में व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने सीतापुर रोड के एक व्यवसाई को वैट की ब्याज माफी योजना के अंतर्गत खंड 16 के अधिकारी द्वारा योजना का लाभ ना दिए जाने का भी विषय जोर शोर से उठाया जबकि खंड 16 के अंतर्गत आने वाले व्यापारी का समस्त बकाया मूलधन समय से जमा था इसके अतिरिक्त आदर्श व्यापार मंडल ने भोपाल हाउस लाल बाग के दुकानों का नगर निगम द्वारा किराया ना जमा किया जाने कभी मुद्दा जोर-शोर से उठाया जिलाधिकारी महोदय ने व्यापारियों की सभी समस्याओं को नोट कर उसके समाधान का आश्वासन दिया तथा शीघ्र ही एक बड़ी बैठक करने का आश्वासन दिया बैठक में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल भूतनाथ मार्केट इकाई के संरक्षक धर्मेंद्र गुप्ता ,भूतनाथ मार्केट के कार्यवाहक अध्यक्ष कमल अग्रवाल, महामंत्री मनोज अग्रवाल, बादशाह नगर मार्केट के अध्यक्ष मोहम्मद अध्यक्ष मोहम्मद फुरकान, भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद आदिल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button