क्या बलात्कारियों के साथ योगी सरकार-नीलम यादव

उत्तर प्रदेश में बलात्कारियों के साथ योगी सरकार ,पीलीभीत के बरखेड़ा में सामूहिक दुष्कर्म के बाद 11वीं की छात्रा की हत्या पर आप महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर बोला तीखा हमला।

योगी राज में बहन-बेटियां कहीं सुरक्षि‍त नहीं हैं। पीलीभीत के बरखेड़ा में कोचिंग गई 11वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने का मामला इसका ताजा उदाहरण है। यूपी में एक के बाद एक बलात्कार की दिल दहला देने वाली घटनाएं बता रही हैं कि यहां योगी सरकार बलात्कारियों के साथ है। इससे बलात्कारियों के हौसले बुलंद हैं और वो इस तरह की शर्मनाक घटनाएं लगातार अंजाम दे रहे हैं। सोमवार को ये बातें आम आदमी पार्टी की महिला विंग के अध्यक्ष नीलम यादव ने कहीं।
इस घटना ने एक बार फिर योगी सरकार की नाकामी उजागर कर दी है, साथ ही बहन बेटियों और उनके अभिभावकों को डरा दिया है। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं बता रही हैं कि योगीराज में बहन-बेटियां कहीं भी सुरक्ष‍ित नहीं हैं।

नीलम यादव ने कहा कि ऐसी घटनाओं से बेटियां स्कूल जाने से भी डरने लगे हैं तो वहीं अभिभावक भी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। योगी सरकार खुद अपनी पीठ थपथपा रही है कि उसने बेटियों के लिए प्रदेश में  बेखौफ माहौल बनाया है, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।इस सरकार में मह‍िलाओं के खिलाफ अपराधों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। सुलतानपुर के कादीपुर में छेड़खानी का व‍िरोध करने पर स‍िरफ‍िरे ने पेट्रोल डालकर युवती को जला द‍िया। मेरठ में अगवा करके दुष्कर्म क‍िया गया। बांदा में मां-बेटी पर तेजाब फेंका गया तो वहीं राजधानी के व‍िभूत‍िखंड में बेटी को चाकू लगाकर लुटेरों ने मां की चेन छीन ली थी। बलात्कारियों को संरक्षण देने वाली इस सरकार से अब कोई उम्‍मीद नहीं बची। नीलम यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला और बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने में पूरी तरह से फेल साबित हुए हैं। बिधनू, बदायूं, हाथरस, कानपुर से लेकर मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में भी बच्चियों और महिलाओं के साथ जघन्य अपराध हुए हैं।

हर जिले में ऐसे ही हालात हैं। इसके बाद भी योगी सरकार केवल मिशन शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे नारों और कागजी अभि‍यानों से उत्तर प्रदेश की महिलाओं व बच्चियों को चिढ़ाने का कार्य कर रही है । उत्तर प्रदेश में हर रोज महिलाओं व बच्चियों के अस्मिता के साथ खिलवाड़ हो रहा है। योगी राज में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर नाकाम योगी सरकार के खिलाफ जल्द ही आम आदमी पार्टी बड़ा अभियान छेड़ेगी। महिलाओं के मान सम्मान और उनके जीवन की सुरक्षा करने में नाकाम इस सरकार को जनता 2022 में उखाड़ फेंकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button