अफसर ने परेशान होकर कर ली आत्महत्या

मौत की वजह IPS अधिकारी को बता गई..लिख गई पूरी कहानी।


अयोध्या। रामनगरी अयोध्या से एक दुखद मामला सामने आया है।जहां एक महिला अफसर ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली।मरने से पहले युवती ने अपने सुसाइड नोट में एक आईपीएस अधिकारी का नाम लिखा है।जिसको अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।इस मामले के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पंखे से लटका था शव और टेबिल पर रखा था लेटर।

दरअसल,यह मामला अयोध्या के कोतवाली नगर के खवासपुरा इलाके का है।जहां श्रद्धा गुप्ता (28) नाम की महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।वह पीएनबी बैंक में पीओ की पोस्ट पर थी।पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवती ने शुक्रवार देर रात यह कदम उठाया है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया,साथ ही टेबिल पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें इस घटना के पीछे की वजह लिखी हुई है।

यूपी के अयोध्या में PNB बैंक की असिस्टेंट मैनेजर श्रद्धा गुप्ता (30) ने आत्महत्या कर ली । श्रद्धा अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ गई है, इसमें एक IPS, एक पुलिस कर्मी और एक व्यक्ति का नाम लिखा है । लखनऊ की रहने वाली श्रद्धा 6 साल से अयोध्या रह रही थी, यहीं किराए के कमरे से लाश मिली। असिस्टेंट मैनेजेर श्रद्धा गुप्ता का सुसाइड नोट । श्रद्धा ने लिखा है – पापा मम्मी, मेरे सुसाइड की वजह विवेक गुप्ता, आशीष तिवारी (SSF Head LKO) और अनिल रावत (Police, Faizabad) ये तीन हैं । I’m sorry for this ।

▪️इतना प्रताड़ित किया की मरने को हो गई मजबूर।

महिला ने अपने सुसााइड नोट में आईपीएस अधिकारी आशीष तिवारी सहित तीन लोगों का नाम लिखा है।साथ ही परेशान करने का आरोप लगाते हुए लिखा कि मैं इनकी वजह से अपनी जिंदगी समाप्त कर रही हूँ।अब मैं इतना परेशान हो चुकी हूँ कि जीने का मन नहीं करता है।वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।मृतका के परिवार में दीवाली से पहले ही मातम की चीखे सुनाई दे रही हैं।वह लखनऊ से अयोध्या पहुंच गए हैं।पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग की है।

▪️घर में हो रहीं थीं शादी की तैयारी।

बता दें कि श्रद्धा की शादी एक साल पहले ही बलरामपुर जिले के उतरौला के निवासी विवेक गुप्ता के साथ तय हुई थी।विवेक लखनऊ में एक निजी कंपनी में काम करता है।परिवार के लोग विवाह की तैयारियां कर रहे थे।दीवाली वाद शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही यह घटना घट गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button