Thursday, February 26, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जयंती के अवसर पर...

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जयंती के अवसर पर माल्यार्पण/पुष्पांजलि

181

अयोध्या। मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने आयुक्त कार्यालय में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जयंती के अवसर पर अपर आयुक्त एवं अधीनस्थ मण्डलीय अधिकारियों के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहे तत्पश्चात देश के गृहमंत्री के रूप में अपने दायित्वों का निर्वाहन किया। पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी के बहुआयामी व्यक्तित्व तथा देश व समाज के प्रति उनके प्रेरणा आज भी हम सबके लिए लाभकारी है। पंत जी ने देश में प्रदेश को नम्बर वन इकानाॅमी बनाने का बीड़ा उठाया था जिसके कारण आज हमारी इकानाॅमी इतनी विकसित हो सकी है।

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और भारत रत्न आदरणीय गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती के पर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण/पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर डॉ वैभव शर्मा व कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा भी उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहे तथा बाद में देश के गृह मंत्री के दायित्व का निर्वहन करने वाले महान देशभक्त कुशल प्रशासन सफल वक्ता एवं उदार मना पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित उन्हें नमन किया गया।