जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 66 फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए कुल 98 फील्ड ट्रेनरों में से प्रथम बैच हेतु नॉमित 66 फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन।

अयोध्या। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए जनपद अयोध्या के नॉमित कुल 98 फील्ड ट्रेनरों में से कुल 66 फील्ड ट्रेनर्स को दो बैचों में चार मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिनांक : 07.10.2026 व 08.10.2026 तथा 09.10.2026 को (प्रथम स्लॉट/बैच) का प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, मसौधा विकास खण्ड परिसर, डाभासेमर, अयोध्या में आज दिनांक 09.10.2026 को समापन हुआ।

प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/ जिला जनगणना अधिकारी, अयोध्या ने कहा कि फील्ड ट्रेनरों को जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत किए जाने वाले जनसंख्या गणना कार्य की प्रक्रिया, ऐप आधारित डिजिटल गणना, प्रश्नावली भरने, सूचनाओं के सही संकलन एवं सत्यापन सहित जनगणना कार्य से जुड़ी विभिन्न बारीकियों के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया है। उन्होने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सभी फील्ड ट्रेनरों से कहा कि प्रशिक्षण प्राप्ति के पश्चात जनगणना कार्य की प्रत्येक प्रक्रिया एवं बारीकी को गंभीरता से समझें, ताकि फील्ड स्तर पर गणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना कार्य की सफलता काफी हद तक फील्ड ट्रेनरों एवं प्रगणकों की दक्षता पर निर्भर करेगी। इसलिए प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी को पूरी तरह आत्मसात करते हुए फील्ड में कार्यरत कार्मिकों को भी स्पष्ट एवं व्यवहारिक रूप से प्रशिक्षित किया जाए।

उक्त प्रशिक्षण समापन अवसर पर प्रशिक्षण हेतु नॉमित नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर/अपर नगर मजिस्ट्रेट, अयोध्या पूजा चौधरी व जनगणना निदेशालय के प्रतिनिधि प्रियंका मीणा ने अपने सम्बोधन में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके समस्त फील्ड ट्रेनर्स से जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के सफल एवं सुचारु संचालन प्राप्त जानकारी को पूरी तरह आत्मसात करते हुए फील्ड में कार्यरत कार्मिकों को भी स्पष्ट एवं व्यवहारिक रूप से प्रशिक्षित किये जाने की अपेक्षा की गयी।

उप निदेशक जनगणना/ जिला प्रभारी जनगणना शैलेन्द्र यादव ने बताया कि जनगणना-2027 के अंतर्गत जनपद में फील्ड स्तर पर जनसंख्या गणना का कार्य 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक संपादित किया जाएगा। इस दौरान प्रगणकों द्वारा प्रत्येक परिवार एवं व्यक्ति से निर्धारित प्रश्नावली के अनुसार कुल 40 प्रश्नों के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्राप्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनरों को जनगणना प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ-साथ डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के संकलन एवं फीडिंग की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया है, जिसके क्रम में समस्त फील्ड ट्रेनर्स द्वारा दिये गये दायित्वों को भली भाँति निर्वहन करते हुये जनगणना हेतु नियुक्त समस्त पर्यवेक्षक/प्रगणक को प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में समस्त मास्टर ट्रेनर, नामित फील्ड ट्रेनर व जनगणना सहायक सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button