कोविड वैक्सीनेशन कैंप का उप मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने ला-मार्ट गर्ल्स इंटर कालेज, लखनऊ में कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण किया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने आज ला-मार्ट गर्ल्स इंटर कालेज लखनऊ में किए जा रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण किया तथा वैक्सीनेशन कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। वैक्सिनेशन सेंटर पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने इस अवसर पर ला–मार्ट परिसर में चंदन के पेड़ का वृक्षारोपण किया।

उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का प्रयास है की प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों, कर्मचारियों तथा 18 वर्ष से अधिक उम्र के विद्यार्थियों का वैक्सिनेशन प्राथमिकता के आधार पर हो। मुझे खुशी है की वैक्सिनेशन अभियान सुचारू रूप से चल रहा है।


डा0 दिनेश शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है जिससे अधिक से अधिक लोगों को वैक्सिनेट कराकर, कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचा जा सके। आज उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने वाला राज्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button