फिल्मी दुनिया से दूर स्पा बिजनेस संभाल रही हैं आयशा जुल्का

आयशा जुल्का ने फिल्मी करियर की शुरुआत 1983 में फिल्म ‘कैसे-कैसे लोग’ से की थी. इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड में पहचान दी थी. आयशा ने साल 1991 में अपनी पहली हिट मूवी दी थी. वह एक-एक बाद हिट देती गईं और डायरेक्टर्स की पहली पसंद बनती गईं. साल 1992 में फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ में उन्होंने आमिर खान के साथ किया. इस फिल्म ने उनके करियर को शिखर पर पहुंचा दिया था. इसी साल उनकी फिल्म ‘खिलाड़ी’ आई फिल्म सुपर हिट साबित हुई.

90 के दशक की महशूर एक्ट्रेस आयशा जुल्का ने आमिर से लेकर सलमान खान जैसे सितारों के साथ काम किया है. उस जमाने में वह टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती थीं. आयशा ने 11 साल की उम्र में पहली फिल्म कैसे-कैसे लोग की थी. इस डेब्यू फिल्म से उन्हें बड़ी पहचान मिली थी. आज आयशा अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. उनका बर्थडे 28 जुलाई को होता है.

आयशा ने साल 1992 में अक्षय कुमार के साथ ‘खिलाड़ी’ और आमिर खान के साथ ‘जो जीता वही सिकंदर’ जैसी फिल्में की थी. दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थीं. दोनों फिल्मों की सफलता ने आयशा के करियर को पंख लगा दिए थे. इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लगातार एक से बढ़कर हिट फिल्में दी हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो आयशा ने अपने करियर की ऊंचाईयों पर आकर फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था. जानकारी के अनुसार उन्होंने शादी के बाद अपना स्पा बिजनेस खोल लिया था और आज वह इस बिजनेस को संभाल रही हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी. उन्होंने कहा था, ”मैं इन दिनों अपनी कंपनी SamRock में व्यस्त हूं. इस कंपनी को मैंने अपने पति के साथ मिलकर खोला है.”

बॉलीवुड करियर के दौरान आयशा की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ खूब जमी और उनके अफेयर के चर्चे भी रहे. इसी के साथ आयशा का नाम नाना पाटेकर और मिथुन चक्रवर्ती के साथ भी जोड़ा गया. कुछ रिपोर्ट्स के माध्यम से बताया गया था कि आयशा का करियर गलत फिल्मों के चुनाव के कारण खत्म हो गया था. लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों के कारण उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ने के फैसला लिया था.


आज आयशा करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं. इन दिनों वह एक बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी संभाल रही हैं, जिसका नाम सैमरॉक डेवलेपर्स है. ये कंपनी उन्होंने अपने पति समीर वाशी के साथ मिलकर शुरू की थी. इस कंपनी के अलावा आयशा का स्पा बिजनेस भी है, जिसका नाम अनंता है. साथ ही उनका Additions नाम से क्लोदिंग ब्रांड भी है. ये काफी पॉपुलर है. वह एक बेहतरीन डिजाइनर भी हैं. इन सबके अलावा आयशा का गोवा में एक बुटीक रिजार्ट है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button