काकोरी ब्लाक प्रमुख नीतू यादव ने किया जनप्रतिनिधियों एवं मीडियाकर्मियो को सम्मानित

लखनऊ। मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के काकोरी ब्लाक के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों का स्वागत समारोह गुरुवार को ब्लाक प्रमुख नीतू यादव पत्नी बीजेपी नेता लल्लू यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्वारा काकोरी के डीके लॉन में आयोजित किया गया।सम्मलित सभी नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों का माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।तथा सभी को यशस्वी कार्यकाल होने की सभी ने बधाई एवं शुभकामनायें दी।


जन समूह को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी ने कहा की केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा संकल्प होना चाहिए।इस अवसर पर प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी मलिक मकसूद अख्तर,विधायक जयदेवी कौशल,जिलाउपाध्यक्ष हंसराज लोधी,महामंत्री विजय मौर्या,मण्डल अध्यक्ष रविराज लोधी,महामंत्री गोपी राजपूत,कपिल कुमार,उपाध्यक्ष कौशिक राजपूत,नीलम श्रीवास्तव,विनय निगम,सभासद मनीष गुप्ता,शिवहरि द्विवेदी,शिशिर यादव,प्रमोद गुप्ता,गुड़िया भारती,देशराज यादव,मनोज यादव,अनिल कश्यप,पुत्तीलाल,मूलचन्द्र यादव,यदुनाथ गौतम,सुनील यादव,आदेश यादव,शिशिर यादव,शिवकुमार यादव,सतीश रावत,केशरी राव धारा सिंह यादव,मिट्ठू लाल,पूनम यादव,अनुज यादव,रामदीन,लीलावती,अमर सिंह चौहान,रिजवान,उत्तम यादव,राजू यादव,सुमित कनौजिया,गरिमा सिंह,शशिकांत तिवारी,सुनीता प्रजापति,कांति शर्मा,मतीन अहमद,दिलीप मौर्य,पुतान सिंह,राजेश यादव,योगेंद्र लोधी,मलिक मकसूद अख्तर वीडियो,राम प्रसाद मौर्य,शिव कुमार लोधी,सत्येंद्र सिंह यादव,सुधीर पाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।आयोजक बीजेपी नेता लल्लू यादव ने सभी ग्राम प्रधानों,बीडीसी सदस्यों,मीडियाकर्मियों एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों को अंग वस्त्र एवं रामचरित्र मानस की पुस्तक व डायरी देते हुए सभी का माल्यार्पण कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने भीजेपी नेता लल्लू यादव के आवाहन पर 2022 ने भाजपा की पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button