शोक,शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का निधन

मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पं0 जसराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जी ने अपने शोक संदेश में कहा कि पंडित जसराज ने भारतीय शास्त्रीय गायन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। अपनी प्रतिभा से उन्होंने सम्पूर्ण विश्व में देश का गौरव बढ़ाया। पंडित जसराज की संगीत साधना के दृष्टिगत उन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण तथा पद्म विभूषण पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

पंडित जसराज के निधन से संगीत जगत को हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है।  मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

पंडित जसराज का नाता संगीत के मेवाती घराने से रहा था जिसकी शुरूआत जोधपुर के पंडित घग्गे नज़ीर ख़ान ने की थी, उनके शिष्य पंडिय नत्थुलाल से पंडित जसराज के पिता ने संगीत की शिक्षा ली थी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है और कहा है कि “उनकी मौत से भारतीय शांस्त्रीय संगीत को अपूरणीय क्षति पहुंची है, उनकी संगीत अपने आप में उत्कृष्ट था। कई गायकों के लिए एक असाधारण गुरु के रूप में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई, उनके परिवार और प्रशंसकों को मेरी संवेदनाएं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button