उपमुख्यमंत्री ने कारसेवक की समाधि स्थल पर स्थापित मूर्ति का किया अनावरण

लगभग 32 वर्ष पहले में श्री राम मंदिर आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शुजागंज बाजार निवासी राम अचल गुप्ता के समाधि स्थल में स्थापित मूर्ति का अनावरण मंगलवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के किया।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव


अयोध्या/भेलसर।  गौरतलब है कि 2 नवम्बर 1990 को राम जन्मभूमि/बाबरी मस्जिद विध्वंस के दौरान हुए बवाल में स्वर्गीय राम अचल गुप्ता पुलिस की गोलियों का निशाना बन गए।तभी से दुर्दशा का दंश झेल रहे परिवार को उस समय खुशी महसूस हुई जब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा शुजागंज स्थित प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में शहीद कारसेवक की समाधि स्थल व राम अचल गुप्ता की मूर्ति का अनावरण किया।करीब दस वर्ष पूर्व रामअचल गुप्ता की मूर्ति की स्थापना समाधि स्थल पर की गई थी।परिजनों द्वारा किसी बड़े भाजपा नेता द्वारा मूर्ति का अनावरण कराए जाने की मंशा व्यक्त की गई थी।मंगलवार दोपहर शुजागंज पहुचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा अस्थाई हेलीपैठ पर उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।


कार्यक्रम स्थल पहुचने पर श्री मौर्या ने मंदिर प्रांगण में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण करने के पश्चात बलिदानी कारसेवक की समाधि पर पुष्प अर्पित कर हुतात्मा को श्रंद्धाजलि अर्पित की।सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने लखनऊ बनारस राष्ट्रीय राजमार्ग से इन्हौना शुकुल बाजार रुदौली टिकैतनगर होते हुए बहराइच संपर्क मार्ग में जोड़ने वाली सड़क को फोरलेन कराने की मांग,सरयू नदी कैथी घाट पर बने पीपा पुल को अस्थाई पुल निर्माण,रौनाही तटबंध पर पंपिंग स्टेशन न के कारण दो दर्जन गांव में जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं।

जहां पर पंपिंग स्टेशन का निर्माण व रुदौली में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज शहीद राम अचल गुप्ता के नाम से करने की मांग उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।उप मुख्यमंत्री के द्वारा निर्माणाधीन ओवरब्रिज शहीद राम राम अचल गुप्ता के नाम का बोर्ड लगाने की घोषणा सेतु निगम से की।बाकी मांगों को तत्काल पूरा करने का आश्वासन मंच के माध्यम से उपस्थित लोगों को दिया।उन्होंने शहीद की पत्नी राजकुमारी बेटा संजय व संदीप गुप्ता अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया।साथ ही परिजनों को साथ रहने का भरोसा भी दिलाया।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह,अजीत प्रताप सिंह,अशोक कसौधन,राज किशोर सिंह,ग्राम प्रधान आनंद गुप्ता,रघुनंदन चौरसिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

चमचमाती नजर आई शुजा गंज बाजार

उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शुजा गंज बाजार चमचमाती नजर आई। बताया जाता है कि इसकी जिम्मेदारी एडीओ पंचायत अंकुर यादव को सौंपी गई थी एडीओ पंचायत के द्वारा सफाई कर्मियों को लगाकर पूरे बाजार की सफाई कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button