सपा सरकार में महिलाओं को सबसे ज्यादा मिला सम्मान-आचार्य लक्ष्मी त्रिपाठी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी तथा तंत्राचार्य सुनील चंद्रास्वामी के साथ आए प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट कर उन्हें जन्मदिवस पर बधाई के साथ विजय एवं यशस्वी होने का आशीर्वाद दिया।


किन्नर आचार्य महामण्डलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की जीत होगी तो देश की राजनीति में भी परिवर्तन आएगा। इस समय देश की राजनीति संक्रमण के दौर में है। भारत में लोकतंत्र को बचाना है। यह काम आप (अखिलेश यादव) ही कर सकते हैं।

शांति स्थापना मिशन की अपर्णा जैन एवं नितेन्द्र भाईजी यादव की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी को 100 साइकिलें भेंट की गई।


आचार्य लक्ष्मी त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और सरकार में महिलाओं को सबसे ज्यादा सम्मान मिला है। धर्मनिरक्षेपता के लिए सतत संघर्षशील रहे हैं। सन् 2022 में उत्तर प्रदेश की सरकार आपके नेतृत्व में ही बनेगी, यह हमारा आशीर्वाद है।


अखिलेश यादव को शाल, पगड़ी, वैजयंती माला भेंट कर सम्मानित किया गया। उनसे आज भेंट करने वालों में प्रमुख थे सर्वश्री गुरु मां प्रभा किरन, दिल्ली, अभिषेक गुलाटी, शीतल वर्मा, आचार्य पद्माकर, स्वामी अवधेशानंद, धनंजय नाथ, देवेन्द्र भूषण निषाद, सिद्धार्थ वर्मा, प्रभाकर शुक्ला, राजेश गिल, मुजम्मिल हयात, बालयोगी आर्यन जी आदि।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button