पाइप लाइन के शेष कार्य को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करें-जिलाधिकारी

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना व उसके संचालन हेतु किये जा रहे  कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने ऑक्सीजन प्लांट स्थापना हेतु किए जा रहे सिविल कार्यों को कल तक पूर्ण करने के दिए निर्देश। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा पाइप लाइन के माध्यम से चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों की शैय्याओं तक पहुंचाने हेतु पाइप लाइन के कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा पाइप लाइन के शेष कार्य को भी शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कर के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा बच्चों के इलाज हेतु चिकित्सालय में स्थापित पी0आई0सी0यू0 वार्ड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ0 चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी , अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आर0 के0 सक्सेना, डी0पी0एम0 राम प्रकाश पटेल व संबंधित चिकित्सक एवम कार्यदायी संस्था  के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button