Sunday, February 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या किसानों के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज

किसानों के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज

182

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

किसानों के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज करने के विरोध में भाकियू का सभी थानों का घेराव बीते 1 जुलाई से करने का निर्णय।

अयोध्या / भेलसर। किसानों के ऊपर भाजपा के नेताओं ने थाना कौशांबी जनपद गाजियाबाद में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया।किसानों का मुकदमा थाना कौशांबी में शासन सत्ता के दबाव में नहीं दर्ज हुआ जिसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों का घेराव बीते 1 जुलाई से अनिश्चितकालीन करने का निर्णय लेकर प्रदेश के सभी पदाधिकारियों व मंडल,जिला व तहसील,ब्लाक अध्यक्षों को निर्देश राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकैत ने जारी किया है।

भाकियू के प्रदेश सचिव दिनेश दूबे ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन का दिल्ली गाजीपुर बॉडर पर विगत 7 महीने से किसानों का आंदोलन शान्ती पूर्वक चल रहा था।30 जून को भारतीय जनता पार्टी के कुछ दबंग गुंडों ने संयुक्त किसान मोर्चा यूनियन के मंच पर जबरदस्ती कब्जा करना चाहते थे जिसका किसानों ने विरोध किया तो कार्यकर्ताओं को मारा पीटा तथा धरना खत्म करने की धमकी व चेतावनी दी।उसके बाद किसानों के ऊपर भाजपा के नेताओं ने थाना कौशांबी जनपद गाजियाबाद में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया।

किसानों का मुकदमा थाना कौशांबी में शासन सत्ता के दबाव में नहीं दर्ज हुआ जिसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों का घेराव बीते 1 जुलाई से अनिश्चितकालीन करने का निर्णय लेकर प्रदेश के सभी पदाधिकारियों व मंडल,जिला व तहसील,ब्लाक अध्यक्षों को निर्देश राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकैत जी ने जारी किया है।इसी कड़ी में जिले के थाना पटरंगा,मवई व रूदौली कोतवाली का घेराव प्रदेश सचिव दिनेश कुमार दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा किया जायेगा,थाना रौनाही व कैंट,कोतवाली अयोध्या,फैजाबाद का घेराव शिवप्रसाद पांडेय,विरेन्द्र पांडेय थाना कुमार गंज अशोक कुमार,राम आशीष थाना ईनायत नागर शान्ती देवी,राम भुलावन,शिवप्रसाद यादव पूरा कलनंदर,डॉ0 राम जनम वर्मा महराजगंज व गोशाईगनंज गीता यादव,सुमन तारून व हैदरगंज में श्रीराम, प्रमोद पाण्डेय‌ बीकापुर,अरविंद गोस्वामी,लल्लू, शिवकुमार आदि कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में थानों का‌ घेराव शुरू होगा।