उपमुख्यमंत्री ने अयोध्या में निर्माणाधीन कार्यो का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में कई निर्माणाधीन कार्यो का किया निरीक्षण।पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी अंत्येष्टि में हुए सम्मिलित।अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह के भाई के निधन पर उनके घर जाकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अयोध्या का सघन दौरा किया । केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या के सांसद श्री लल्लू सिंह के छोटे भाई के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सांसद लल्लू सिंह के अयोध्या आवास पर जाकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

केशव प्रसाद मौर्य ,स्व०शरद त्रिपाठी (पूर्व सांसद) की अंत्येष्टि के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए और अपनी संवेदनाएं प्रकट की तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।अपने अयोध्या दौरे के दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों व विधायक गणों के साथ अयोध्या के विकास के बारे में चर्चा की ।


राष्ट्रीय मार्ग -28 के परित्यक्त भाग के चार लेन चौड़ीकरण एवं नया घाट चौराहा के सुंदरीकरण कार्य का केशव प्रसाद मौर्य ने निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। राजकीय निर्माण निगम द्वारा इसी मार्ग पर कराए जा रहे मल्टी लेवल पार्किंग का भी निरीक्षण किया एवं शेष कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button