अर्धविक्षिप्त के कब्जे से बच्ची को कराया मुक्त

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या / भेलसर। रूदौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रुदौली नगर के एक मकान में दो घण्टे से कमरे में बंद बच्ची को सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुचकर अपनी सूझबूझ से अर्धविक्षिप्त के कब्जे से सकुशल बाहर निकलवाया। रुदौली के नयागंज मोहल्ले की निवासिनी गुड्डी गुप्ता पत्नी मुकेश गुप्ता ने पुलिस चौकी नयागंज पर गुरुवार को लगभग दिन के 2 बजे सूचना दी कि मेरी डेढ़ वर्षीय बेटी अनन्या को मेरे देवर नितिन दो घण्टे से कमरे में अंदर से बंद करके शोर कर रहा है।उसकी दिमागी हलात ठीक नही है वह मेरी बेटी को मार सकता है।

सूचना पर चौकी प्रभारी नयागंज उ0नि0 रणजीत यादव मय हमराह का0 संतोष कुमार के त्वरित मौके पर पहुँच कर छत के रास्ते चढ़कर दरवाजा तोड़कर डेढ़ वर्षीय बच्ची को उसके अर्द्धविक्षिप्त चाचा से मुक्त करवाया।बच्ची को पाकर परिजनों के आंख में आँसू आ गए उन्होंने चौकी इंचार्ज को देव दूत बन कर आने की बात कही।पुलिस की तत्परता पूर्वक की गई इस कार्यवाही पर मौजूद लोगों ने भी तारीफ किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button