6 मृत व 9 जीवित गोवंश बरामद

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

पुलिस ने गोवंश भरा डीसीएम ट्रक पकड़ा। 6 मृत व 9 जीवित गोवंश बरामद।

अयोध्या / भेलसर। पटरंगा थाना क्षेत्र के हाइवे चौकी अंतर्गत बीपी मवई पेट्रोल पंप पर गुरुवार को तिरपाल से ढका संदिग्ध डीसीएम ट्रक खड़ा था।मुखबिर द्वारा हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव को सूचना मिली।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ने टीम गठित कर उपनिरीक्षक गुलाम रसूल,प्रशिक्षु एसआई कमलेश कुमार सरोज,हेड कांस्टेबल सगीर अहमद,कांस्टेबल रामकुमार यादव,कांस्टेबल रामकिशुन यादव ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुच कर घेरा बंदी कर ट्रक संख्या यूपी 15 सिटी 7526 को पकड़ लिया।पुलिस को आता देख चालक व गो तस्कर मौके से फरार हो गए।पुलिस ने तिरपाल खोल कर देखा तो 15 गोवंश लदे थे।

जिसमें 6 गोवंश मृत पाए गए।पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो लोगों द्वारा बताया गया कि इसमें तीन लोग मौजूद थे जो शौच के लिए उतरे थे और अब पुलिस को आता देख कर कहीं फरार हो गए हैं। हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया मुखबिर की सूचना पर गोवंश से भरे ट्रक को पकड़ लिया गया है।जिसमे 6 गोवंश मृत पाए गए है जिसको पशु चिकित्सा अधिकारी से संपर्क स्थापित कर मृत पाए गए कुल 6 साडो का पोस्टमार्टम करवाकर जमीन में दफन करवाया गया।बाकी 9 गोवंश को पारा पहाड़पुर गोशाला में रखा गया है।मामले में अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button