आधुनिक पाॅपकार्न मेकिंग मशीन का निःशुल्क वितरण

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आधुनिक पाॅपकार्न मेकिंग मशीन हेतु पिछडा़ वर्ग के भुर्जी जाति के परम्परागत स्वरोजगार में रूचि रखने वाले कुशल कारीगरों को निःशुल्क वितरण हेतु आवेदन पत्र 5 जुलाई 2021 तक जमा कर सकते है। इस सम्बंध में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने आगे बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आधार, पैन, शिक्षा, जाति प्रमाण- पत्र के साथ कार्यालय कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, सत्यवती सदन, वेनीगंज रोड़, निकट देवकाली मंदिर, फैजाबाद अयोध्या सम्पर्क कर अपना आवेदन कर सकते हैं।

लाभार्थियों का चयन विभाग से गठित चयन कमेटी द्वारा किया जायेगा, जिसकी तिथि निर्धारित होने पर अभ्यर्थियों को अवगत कराया जायेगा। साक्षात्कार में स्वयं भाग लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए विभाग द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नही होगा। इसके सम्बंध में और जानकारी जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय से ली जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button