पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट। तीन का चालान।

अयोध्या / भेलसर। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम खरिका मजरे सैदपुर गांव में पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के तीन लोगों को थाने पकड़ लाई और शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। सैदपुर चौकी प्रभारी विनय यादव के मुताबिक खरिका गांव निवासी राजेन्द्र कुमार व शिव बहादुर के बीच रविवार को नाली के पानी की निकासी को लेकर पहले तो कहा सुनी हुई और विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।मारपीट की सूचना मिलते ही सैदपुर चौकी प्रभारी व आरक्षी मंकेश्चर गिरी ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव ने बताया कि इस मामले में प्रथम पक्ष के शिव बहादुर व द्वितीय पक्ष के अजय कुमार व विजय कुमार का शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button